पेट्रोल और डीजल के दामों में हो रही लगातार वृद्धि से आम आदमी
सर्वाधिक प्रभावित हो रहा है और इसके विरोध के नाम पर किए जाने वाले बंद से उसकी
तकलीफें कम होने के बजाय बढ़ती ही है। चूंकि यह जनता से सीधा जुड़ा मुद्दा है,
लिहाजा कांग्रेस सहित तमाम विपक्षी दलों को इस मुद्दे पर भारत बंद का आयोजन कर
सरकार को घेरना माकूल लगा। यह कोई नई बात नहीं हैष यूपीए शासन के दौरान जब पेट्रोल
और डीजल के दाम बढ़ रहे थे, तो भाजपा की अगुआई वाले विपक्ष नें यही रास्ता अपनाया
था। भारत बंद का असर मिला-जुला रहा है, लेकिन कई जगह जिस तरह बसों को निशाना गया
और तोड़फोड़ की गई, उसे किसी भी तरह से जायज नहीं ठहराया जा सकता।
बिहार में कथिल
रूप से समय पर इलाज न मिलने के कारण एक बच्ची की मौत तक हो गई। लोकतंत्र में विरोध
की जगह होनी ही चाहिए, लेकिन उसकी आड़ में हिंसा की इजाजत कीसी को नहीं दी जा
सकती। केरल उच्च न्यायालय की पूर्ण बेंच नें 1977 में बंद पर पूरी तरह से रोक लगा दी थी, जिस पर
सर्वोच्च न्यायालय नें भी मुहर लगाई थी। हालांकि सुप्रीम कोर्ट नें 2017 के एक
फैसले में यह भी माना कि हड़ताल विरोध करने का संवैधानिक विरोध है। मगर हड़ताल या
बंद आम जनता की वाजिब चिंता को सामने लाने से कहीं अधिक आज राजनीतिक गोलबंदी का
औजार बन गए हैं। काग्रेस और अन्य दलों ने भी दरअसल बंद के जरिये विपक्षी एकजुटता
दिखाने की कोशिश की है।
निस्संदेह कच्चे तेल के दाम पर केन्द्र सरकार का कोई
नियंत्रण नहीं है, इसके बावजूद वह पेट्रोल और डीजल के बढ़ते दामों का भार कम करने
की अपनी जिम्मेदारी से बच नहीं सकती। राजस्थान, केरल और आन्ध्र प्रदेश की सरकारों
ने वैट में कटौती कर या सीधी रियायत देकर लोगों को कुछ राहत पहुंचाई है, मगर
अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियां जिस तरह की है, उसमें ऐसे प्रतीकात्मक कदमों से शायद
ही काम चले। फिर डीजल के दाम बढ़ने का चौतरफा असर होता है। ऐसे समय, जब कुछ
राज्यों के चुनाव नजदीक है, पेट्रो उत्पाद की बढ़ती कीमतों के साथ ही डॉलर के
मुकाबले कमजोर होता रूपया केंन्द्र सरकार के लिए मुश्किलें खड़ी कर सकता है: उसे समय
रहते ठोस कदम उठाने के बारे में सोचना ही होगा।

No comments:
Post a Comment