आईएनएक्स मीडिया केस में दिल्ली उच्च न्यायालय द्वारा अग्रिम जमानत की याचिका को खारिज कर देने और सर्वोच्च न्यायालय से तत्काल राहत न मिलने के बाद सीवीआई ने पूर्व केन्द्रीय मंत्री पी. चिदंबरम को गिरफ्तार कर लिया है। इसके साथ ही दिग्गज कांग्रेसी नेता को जांच एजेंसियों ने अपने शिकंजे में ले लिया है। चिदंबरम के बचाव में कांग्रेस की ओर से पूरी ताकत झोंके जाने के बावजूद प्रर्वतन निर्देशालय और सीबीआई ने उनके खिलाफ लुकआउट नोटिस और सर्वोच्च न्यायालय में कैविएट दाखिल करके दिग्गज कांग्रेस नेता के खिलाफ पुख्ता घेराबंदी कर ली थी। कांग्रेस समेत एक तबका इसे राजनीतिक बदले की कार्रवाई कह रहा है, लेकिन मुश्किल यह है कि इस आरोप के पक्ष में ठोस तर्क नहीं है, आईएनएक्स मीडिया के मामले में एजेंसियों ने तत्कालीन वित्त मंत्री पी. चिदंबरम और उनके बेटे के कथित भ्रष्टाचार के जो खुलासे किए हैं, उनकी गंभीरता को देखते हुए उनका बचाव नहीं किया जा सकता। सीबीआई और प्रर्वतन निर्देशालय के मुताबिक, आईएऩएक्स मीडिया को 305 करोड़ रूपये की धनराशि प्राप्त करने के लिए विदेशी निवेश संवर्धन बोर्ड (एफआईपीबी) की मंजूरी देने के एवज में तत्कालीन वित्त मंत्री पी. चिदंबरम ने उसके प्रमोटर मुखर्जी दंपति को अपने बेटे की मदद करने के लिए कहा था। प्रर्वतन निदेशालय का आरोप हैकि आईएऩएक्स मीडिया केस में रिश्वतखोरी के पैसे से देश-विदेश में संपत्तियां खरीदी गईं। कहा गया है कि एफआईपीबी की मंजूरी में अनियमितताओं के ऐसे और भी मामले हैं। दिल्ली उच्च न्यायालय़ ने पूर्व केन्द्रीय मंत्री को जमानत देने से इनकार करते हुए इस जिस तरह मनी लॉन्ड्रिंग का क्लासिक उदाहरण कहा, वह बेहद गंभीर टिप्पणी है। अदालत का यह भी कहना था कि चिदंबरम को पहले जब अदालत से राहत मिली हुई थी, तब उन्होंने जांच एजेंसियों का सहयोग नहीं किया। सवाल यह है कि अगर यह राजनीतिक कार्रवाई है, तब उन्होंने जांच में सहयोग क्यों नहीं किया। कानून तो सबके लिए बराबर है। हमारे यहां कि एक बडी बिडंबना यह है कि भ्रष्टाचार के मामलों के लगातार सामने आने के बावजूद ऊंचे रसूखदार लोगों को उनके किए की सजा कम ही मिल पाती है। लिहाजा इस मामले में न सिर्फ सच्चाई सामने आनी चाहिए, बल्कि मामले को उसकी तार्किक परिणति तक ले जाना भी जरूरी है।

No comments:
Post a Comment