जम्मू-कश्मीर को विशेष दर्जा देने वाले संविधान के अनुच्छेद 370 के प्रावधानों को हटाने और इस सीमावर्ती राज्य को दो केन्द्र शासित प्रदेशों में बांटने का नरेन्द्र मोदी की अगुवाई वाली एनडीए सरकार का फैसला अत्यंत साहसिक होने के साथ ही एतिहासिक भी है। इस राज्य को उसकी विशेष स्थिति के कारण ही भारी जोखिम का सामना करना पड़ा है और विकास की तमाम संभावनाओं के बावजूद वह मुख्यधारा से अलग-थलग रहा है। 26 अक्टूबर ,1947 की कुछ शर्तों के साथ जम्मू-कश्मीर का भारतीय संघ में विलय हुआ था और 1954 में राष्ट्रपति के आदेश के जरिये जोड़े गए अनुच्छेद 35ए के जरिये इसे ऐसे विशेष राज्य का दर्जा हासिल था, जिसे रक्षा, संचार और वित्तीय मामलों को छो़ड़कर अपने कानून बनाने का अधिकार प्राप्त था। इसका मतलब यह था कि वहां भारतीय संसद से पारित शिक्षा, और स्वास्थय जैसे बुनियादी मामलों से जुड़े विधेयक मान्य नहीं थे। यहीं नहीं, वहां राज्य के बाहर के नागरिकों को संपत्ति खरीदने का अधिकार नहीं था, यहां तक कि जम्मू-कश्मीर की कोई महिला राज्य के बाहर विवाह करने की स्थिति में अपने ही राज्य में संपत्ति नहीं खरीद सकती थी। पाकिस्तान से सटे होने के कारण इस मुस्लिम बहुल राज्य की संवेदनशील स्थिति भी समझी जा सकती है, जो लंबे समय से सीमापार आतंकवाद और अलगाववाद का सामना कर रहा है। केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने राज्यसभा में जम्मू-कश्मीर में विशेष प्रावधान हटाने का संकल्प और राज्य पुनर्गठन विधेयक प्रस्तुत करते हुए ठीक ही स्मरण कराया है कि राम मनोहर लोहिया जैसे महान समाजवादी नेता का यह मानना था कि अनुच्छेद 370 को हटाए बिना जम्मू-कश्मीर का भारत में पूर्ण एकीकरण नहीं हो सकता । फिर यह भी नहीं भूलना चाहिए कि भाजपा जनसंघ के जमाने से अनुच्छेद 370 के खिलाफ थी और उसने बीते चुनाव में भी इसे हटाने का वादा किया था। लद्दाख को केन्द्र शासित क्षेत्र बनाए जाने का फैसला निश्चित रूप से अप्रत्याशित है। गृह मंत्री ने राज्यसभा में विपक्षी सदस्यों के तमाम सवालों के जवाब दिए है, इसके बावजूद सरकार को खास तौर पर जम्मू-कश्मीर के राजनीतिक दलों, संगठनों और आमलोगों को विश्वास में लेना चाहिए, ताकि जम्मू-कश्मीर और लद्दाख नई शुरूआत कर सकें।
जानिए, आखिर क्यों जम्मू-कश्मीर में निजाम-ए-मुस्तफा लागू कर देना चाहिए था।
follow us on Facebook Twitter Instagram Telegram
जानिए, आखिर क्यों जम्मू-कश्मीर में निजाम-ए-मुस्तफा लागू कर देना चाहिए था।
follow us on Facebook Twitter Instagram Telegram

No comments:
Post a Comment