Friday, August 31, 2018

पार्टी और शिवपाल

समाजवादी पार्टी में लंबे समय से उपेक्षित चल रहे शिवपाल सिंह यादव का आखिरकार सेक्युलर समाजवादी मोर्चे की कमान अपने हाथ में ले लेना उत्तर प्रदेश और उसमें भी सपा की राजनीति के लिहाज से जरूर महत्वपूर्ण है। शिवपाल नें पिछले ही साल इस मोर्चे का गठऩ किया था, पर सपा में सम्मानजनक समायोजन के मुलायम सिंह आश्वासन पर उन्होंने अपने पांव वापस खींच लिए थे। न मुलायम अपना वायदा निभा सके, न शिवपाल की स्थिति बदली, तिस पर ठीक इन्हीं दिनों भाजपा के नजदीक गए अमर सिंह नें आजम खान के बहाने मुलायम और अखिलेश पर हमले तेज कर दिए हैं। ऐसे मे, सपा को झटका देने के लिए शिवपाल ने मोर्चे को मूर्त रूप देने का यही समय चुना। 

सपा में शिवपाल की जमीनी पकड़ बेशक अब भी थोड़ी बहुत है। लेकिन उनके लिए अलग पार्टी बनाकर उत्तर प्रदेश की राजनीति में खुद को स्थापित करने की बात सोचना एक बड़ा जोखिम उठाने जैसा है। कुछ समय पहले भाजपा में जाने की अटकलें थी। ऐसा नहीं हुआ, लेकिन मोर्चे की कमान संभालने पर पहले यागी आदित्यनाथ की सरकार में मंत्री और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के मुखिया ओमप्रकाश राजभर से मुलाकात, फिर 2019 के लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश की सभी सीटों पर चुनाव लड़ने का शिवपाल यादव का एलान भाजपा से उनकी नजदीकी की ओर इशार करते हैं। 

इससे यह भी मालूम होता है कि अमर सिंह का सपा पर हमला और शिवपाल का मोर्चे की कमान संभालना, दोनो घटनाक्रम वस्तुत: एक दूसरे से जुड़े हुए है। चूंकि शिवपाल ने उपेक्षित सपाइयों और सूबे के दूसरे दलों को भी मोर्चे से जुड़ने का आह्वान किया है, ऐसे में, आने वाले दिनों में स्वरूप थोड़ा और बड़ा हो सकता है। शिवपाल लोकसभा चुनाव में किसी को जिता पाएं या नहीं, लेकिन उस सपा-बसपा गठबंधन को नुकसान जरूर पहुंचा सकते हैं, जिसनें पिछले कुछ उपचुनावों में भाजपा को मात देकर उसकी चिंता बढ़ा दी है। जबकि लोकसभा चुनाव में शानदार जीत के लिए भाजपा उत्तर प्रदेश में बेहतर प्रदर्शन करना चाहेगी। इस लिहाज से चुनाव से पहले यह ताजा घटनाक्रम अखिलेश और सपा-बसपा गठबंधन के लिए चुनौती तो है ही। 

The Increasing demand for the U.S. dollar

Emerging market economic continue to be in the spotlight for the wrong reasons as their currencies rresume their prolonged slide against the U.S. dollar. The Indian rupee weakened past the 71 mark for the first time ever on Friday, registering a loss of about 10% of its value against the dollar since the beginning of the year. This makes the rupee the worst-performing currency in Asia. Other emerging market currencies, most notably the Turkish lira, the Argentine peso and the south African rand, have suffered much larger losses owing to a serious loss of confidence among investors. The Argentina peso, which have lost more than half of its value in 2018, for instance witnessed a sharp loss of more than 10% on Thursday alone. This happened despite a 15% percentage point increase in interest rates by Argentina’s central bank in order to stem the outflow of capital and shore up  the value of the currency. The Turkish lira. Which has lost almost half of its value this year, is another currency in the doldrums. The cries in both Turkey and Argentina have been intensified by domestic economic issues. But the common factor underlying the wider carnage among emerging market currencies is the increasing demand for the dollar across the globe. The tightening of liquidity in the west, with the U.S. Federal Reserve raising interest  rates, has played a major role in the strengthing of the dollar since February this year. Investors who earlier put their money markets have recently preferred American assets, which now yield higher returns.


Such a widespread shift of capital across the globe owing to the variations in interest rates is normal whenever the globe interest rate cycle turns. Emerging market countries, which earlier benefited from the easing of monetary conditions in the West, are now feeling the pain of a return to monetary policy normalcy. This does not, however mean that emerging market economic can simply blame external economic factors for the present turmoil in their currencies and hope for better times. The management of these economies has generally been far from ideal, particularly when it comes to hard-hit economies like Turkey and Argentina. The chief among the Trouble of emerging market economic is higher domestic inflation when compared to the economies in the West.it is only natural, then, that their currencies will slide in value over time against the dollar and other major western currencies. Unless there is drastic change in emerging market monetary policy vis-à-vis the West, this is likely to be the case for a long time. The mandate of emerging market central banks in the current scenario should be to let their currencies find their true value in a smooth manner. 

Thursday, August 30, 2018

ऩोटबंदी का रिजल्ट ऑउट


21 महीने वाली कवायद के बाद रिर्जव बैंक नें नोटवंदी से प्रभावित पांच सौ और हजार रूपये के पुराने नोटों की गिनती कर ली है, जिससे पता चला है कि प्रतिबंधित किए गए तकरीबन 99.3 फीसदी नोट वापस आ गए। यह आंकड़ा अपने आप में बहुत कुछ कहता है। प्रधानमंत्री मोदी नें आठ नवंबर 2016 की रात जब नोटबंदी का ऐलान किय़ा था, तो इसे एक साहसिक कदम के तौर पर देखा गया था, क्योंकि खुद सरकार नें इसके तीन बड़े मकसद बताए थे: पहला, काले धन पर रोक लगेगी: कहा गया था कि नोटबंदी के कारण तकरीबन तीन लाख करोड़ रूपये का काला धन वापस ही नहीं आएगा। दूसरा, इसकी वजह से नकली नोट पकड़े जाएंगे और जम्मू- कश्मीर के आतंकियों और देश के विभिन्न हिस्सों में सक्रिय प्रतिबंधित माओवादियों की आर्थिक रीढ़ टूट जाएगी। और तीसरा, इससे डिजिटल लेन-देन को बढ़ावा मिलेगा, जिससे पारदर्शिता आएगी और भ्रष्टाचार पर अंकुश लगेगा। वास्तव में इस कदम से लोगों को भारी तकलीफ उठानी पड़ी थी, उन्हें अपने ही धन के लिए घंटों कतार में लगना पड़ा था। इसकी वजह से नकदी पर चलने वाले रोजगार और उद्योंगों पर असर पड़ा था, मगर इसके बड़ें मकसद के कारण इसे लोगों का समर्थन भी मिला। 


वित्त मंत्रालय के अधिकारियों का कहना है कि नोटबंदी अपने मकसद हासिल करने में सफल रही है: हालांकि वे तार्किक रूप से यह बताने में विफल रहे हैं कि इससे कितना काला धन रूका। बेशक, इस कवायद से तीन लाख मुखौटा कंपनियों और बहुत से बेनामी खातों के बारे में पता चला है, लेकिन अर्थव्यवस्था के जानकार बता सकते हैं कि काले धन का बड़ा हिस्सा नकदी के रूप में नहीं, बल्कि रियल एस्टेट, सोना, और शेयर बाजार में निवेश के रूप में होता है। अलबत्ता रिजर्व बैंक के आंकडे बताते हैं कि पांत सौ और दो हजार के उच्च सुरक्षा से लैस नोटों के चलन में आने से नकली नोटों में कमी आई है। जहां डिजिटल लेन-देन की बात है, तो आज भी चूंकि खुदरा कारोबार नकदी पर चलता है, तो इसके विपरीत नतीजे आने में वक्त लगेगा। नोटबंदी के दौरान जीड़ीपी की रफ्तार पर भी अंकुश लगा था, जिसका असर अर्थव्यवस्था पर पड़ा है। सरकार के इरादे पर शक न भी करें, तो रिजर्व बैंक की रिपोर्ट बताती है कि काले धन पर अंकुश लगाने के लिए नोटबंदी जैसा ही कदम पर्याप्त नहीं है।

Monday, August 27, 2018

बायो फ्यूल में भारत के बढ़ते कदम



फ्यूल मिले एविएशन टरबाइन फ्यूल (एटीएफ) से देहरादून से दिल्ली तक की देश की पहली सफल उड़ान भरने के साथ ही भारत हवाई परिवहन में वायो फ्यूल का इस्तेमाल करने वाले अनेरिका, आस्ट्रेलिया और कनाड़ा जैसे चुनिंदा देशों की पांत में शामिल हो गया है। भारतीय पैट्रोलियम संस्थान (आईआईपी) और वैज्ञानिक तथा औद्योगिक अनुसंधान परिषद में मिलकर नेट्रोफा के बीज से यह ईधन विकसित किया है, जिस पर पिछले की वर्षों से काम किया जा रहा था। ऐसे समय में जब अंतरराष्ट्रीय बाजार में विविध कारणों से कच्चे तेल के दामों में तेजी जारी है और इसकी वजह से विमानन क्षेत्र संकट से जूझ रहे हैं, यह सफलता वाकई उत्साह जगाने वाली है। दो सौ किलोमीटर की इस उड़ान में 25 फीसदी बायो फ्यूल और 75 फीसदी एटीएफ का ईधन के रूप में इस्तेमाल किया गया।


जाहिर है, कि यह प्रौद्योगिक उड़ान थी, लेकिन इससे देश के उभरते विमानन क्षेत्र के लिए नई राह खुल गई है, जिसके बारे में संभावनाएं जताई जा रही है कि 2025 तक वह घरेलू विमान क्षेत्र में दुनिया का तीसरा बड़ा बाजार बन जाएगा। इससे सराकारी और निजी, दोनो तरह की विमानन कंपनियों के लिए एटीएफ की मांग बढ़ेगी। विमानन कंपनियों के परिचालन खर्च का बड़ा हिस्सा एटीएफ पर ही खर्च होता है और चूंकि इसके दाम कम होते नहीं दिख रहे है, इसलिए इसका कोई सस्ता विकल्प तलाशना जरूरी हो गया है। हालांकि कुछ वर्ष पूर्व छत्तीसगढ़ में जेट्रोफा से तैयार जैव ईधन को सड़क परिवहन में ईधन के रूप में इस्तेमाल करने का प्रयोग बहुत सफल साबित नहीं हुआ। इसके बाबजूद व्यवहारिक रूप में जैविक ईधन का इस्तेमाल सुगम हो जाए, तो इसके सीधे-सीधे दो फायदे नजर आते हैं। पहला, इसके इस्तेमाल से लागत कम होगी, स्पाइस जैट फ्यूल में हर फ्लाइट के इस्लेमाल से अनुमान है कि कार्बन उत्सर्जन में चार हजार टन तक की कमी आ सकती है। प्रधानमंत्री मोदी ने हाल ही में जैव ईधन नीति जारी की है, जिसमें कच्चे तेल के आयात को दस फीसदी कम करने का लक्ष्य रखा गया है: बायो जेट फ्यूल कारगर साबित हुआ, तो इसे हासिल करना कोई मुश्किल नहीं।

Sunday, August 26, 2018

नौसेना और उसकी ताकत



सरकार द्वारा 46,000 करोड़ रूपये की सैन्य खरीद के प्रस्ताव को मंजूरी देने का फैसला दो कारणों से बेहग महत्वपूर्ण है, एक तो हिंद महासागर में चीन की बढ़ती गतिविधियों के मद्देनजर नौसेना को मजबूत करने का फैसला सही कदम है, और दूसरा यह कि इस प्रक्रिया में ‘मेक इन इंडिया’को भी गति मिलने जा रही है। हालांकि रक्षा खरीद प्रस्तावों को मंजूरी देर से मिली है, लेकिन देर से ही सही, इनसे नौसेना और सेना की ताकत काफी बढ़ जाएगी। इसके तहत नौसेना को 135 आधुनिक हेलीकॉप्टर मिलेंगे, जिनमें से 111 यूटिलिटी हेलीकॉप्टर होंगे। 

रणनितिक साझेदारी के तहत यह पहली परियोजना होगी, जिसमें स्वदेशी निजी कंपनियां विदेसी कंपनी के साथ साझेदारी कर देश में ही इस परियोजना को पूरा करेंगी। ये आधुनिक यूटिलिटी हेलीकॉप्टर सिंगल इंजन वाले चेतक की जगह लेगें। यानी नौसेना को बीती सदी के आंठवें दशक के हेलीकॉप्टर से छुटकारा मिलेगा। जबकि 24 बहुद्देश्यीय हेलीकॉप्टर की खऱीद अमेरिकी कंपनी लॉकहिड मार्टिन से की जाएगी। 

हिंद महासागर में चीनी पनडुब्बियों की आहट के बीच इनकी खरीददारी महत्वपूर्ण है। पनडुब्बी के खिलाफ इस्तेमाल होने वाले ये हेलीकॉप्टर, जो जमीनी हमले से लेकर हवाई हमले तक करने में सक्षम होते हैं, युद्धपोतों के लिए बेहद आम साबित होंगे और इनसे नौसेना की ताकत बढ़ेगी। आगानी छह सितंबर को अमेरिका में होने वाले ’टू प्लस टू’ डॉयलॉग से पहले बहुद्देशीय हेलीकॉप्टरों की खरीद को मंजूरी देने वाले फैसले का जाहिर है रणनीतिक महत्व भी है। इसी तरह नौसेना के लिए कम दूरी को 14 मिसाइल प्रणालियों की खरीद को मंजूरी दी गई है, जिनमें से 10 मिसाइल प्रणालियां स्वदेशी होंगी। यह मिसाइल प्रणाली समुद्र में अपने जहाजों को दुश्मनों के हमले से बचाने के लिए रक्षा कवच का काम करेंगी। 

सरकार नें सरहद पर तैनात जवानों के लिए 150 आधुनिक तोपों की खरीद को भी मंजूरी दी है। इसके तहत सेना को पुराने गन सिस्टम की जगह 155 मि.मी. के आधुनिक सिस्टम से लैस किया जाएगा। नौसेना और सेना को मजबूत करने की कोशिशों की प्रक्रिया में महत्वपूर्ण यह भी है कि रक्षा क्षेत्र में पहली बार स्वदेशी कंपनियों की क्षमता का परिचय मिलेगा, जिससे संभावनाओं के नए दरवाजे खुल सकते हैं।

Saturday, August 25, 2018

प्राकृतिक आपदा या महज एक शुरूआत flood in kerala, natural distaster


प्राकृतिक आपदा या महज एक शुरूआत flood in kerala, natural distaster


आतंकवाद, कपोषण, प्रदूषण, परमाणु हथियारों की होड़ आदि ऐसी विश्वस्तरीय समस्याएं हैं, जिनसे निपटने के लिए सदैव विश्वस्तरीय प्रयास जारी रहते हैं। लेकिन जिस तरह से आज पूरे विश्व में भूकंप, बाढ़, सुनामी, भीषण गर्मी आदि प्राकृतिक आपदाओं का प्रकोप बढ़ता जा रहा है, उससे लगता है कि इस तरह की आपदाओं से निपटने के लिए भी विश्वस्तरीय चिंतन व प्रयास करने की नितांत आवश्यकता है।

लगभग प्रत्येक वर्ष में कहीं न कहीं इस तरह की प्राकृतिक आपदाएं विकराल रूप धारण कर आतीं है और जान माल के नुकसान के साथ ही उस देश की अर्थव्यवस्था व विकास पर भी बहुत बुरा प्रभाव ड़ालती है। अत: वर्तमान परिदृश्य में प्राकृतिक आपदाओं से निपटने के लिए संपूर्ण विश्व को एक पटल पर एकत्र होने की आवश्यकता है तथा विभिन्न विश्वस्तरीय स्वास्थय संगठनों की तरह ही विश्व आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ को भी स्थापना की जानी चाहिए। इस प्रकोष्ठ को अंतर्गत  विश्वस्तरीय शोधों के द्वारा वैज्ञानिक आधार पर प्राकृतिक आपदाओं के कारण, बचाव और पूर्वानुमान से सबधित जानकारी दी जा सके। साथ ही आपदा प्रभावित देशों को तत्काल सहायता प्रदान की जा सके। 

दरअसल, तेजी से हो रहे जलवायु परिवर्तन के चलते जिस तरह पूरे विश्व में प्राकृतिक आपदाएं विकराल रूप धारण कर रहीं है, यदि समय रहते विश्वस्तर पर संयुक्त रूप से कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया तो संपूर्ण विश्व को गंभीर परिणाम भुगतने पड़ सकते हैं। चूंकि प्राक़ृतिक आपदा एक देश की न होकर संपूर्ण विश्व की समस्या बनती जा रही है, इसलिए प्रत्येक देश को चाहिए कि इन आपदाओं का अकेले सामना करने की बजाय संयुक्त रूप से मिलकर उस कठिन घड़ी का सामना करें। इससे दो फायदे होंगे। एक तो उस देश को कठिन परिस्थिति में आर्थिक रूप से अकेले नहीं जूझना पड़ेगा, दूसरा मानवीय आधार पर परेशानी के वक्त एक दूसरे का सहयोग करने से देशों में आपसी निकटता भी बढ़ेगी।

Friday, August 24, 2018

केरल पर प्रकोप और सियासत

केरल में आई आपदा पर विभिन्न तबके के लोग अपने भिन्न-भिन्न मत देने लगे है। सोशल मीड़िया पर संघ प्रेमी कह रहे है कि इसका कारण सार्वजनिक रूप से विधायकों द्वारा गाय काटना है जिससे क्रोधित होकर भगवान अपना गुस्सा व्यक्त कर रहे हैं।


सीमांत राज्यों में नदियों और बांधों के पानी को लेकर होने वाले विवाद नए नहीं हैं, लेकिन केरल में आई बाढ़ को लेकर तमिलनाड़ु के साथ चल रहा  उसका टकराव बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। हालांकि सर्वोच्च अदालत ने मुल्लापेरियार बांध में जल स्तर को स्वीकृत ऊचाईं से तीन फीट कम कर 139 फीट पर ऱखने के निर्देश दिए हैं, लेकिन इसके बाद दीर्घकालीन समाधान की जरूरत है। यह बांध यों तो केरल में हैं, मगर इसका नियंत्रण तमिलनाड़ु के पास है। केरल की पिनराई विजयन सरकार का आरोप है कि तेज बारिश के बीच अचानक इस बांध से पानी छोडने के काऱण भारी तबाही लाने वाली बाढ़ आई। इस तर्क को पूरी तरह से स्वीकार इसलिए नहीं किया जा सकता,क्योंकि राज्य के 14 में से 11 जिले बाढ़ से प्रभावित हैं और तीस से अधिक बांधों के पानी नें तबाही मचाई। दरअसल यह मुद्दा राज्यों में पानी के बंटवारे से जुड़ा जरूर है, लेकिन मौजूदा संकट का संबंध बाधों के प्रबंधन से भी है। कैग नें देश भर में बांधों के प्रबंधन को लेकर पहले ही चेतावनी दी थी। यही नहीं, केरल राज्य आपदा प्रबंधन योजना, 2016 में आगाह किया गया था कि राज्य का 14 फीसदी हिस्सा बाढ़ की जद में है। उच्च स्तरीय माधव गड़गिल समिति ने भी आगाह किया था कि पश्चिमी घाट में जिस तेजी से खनन हो रहा है, वह वहां की पारिस्थितिकी के लिहाज से ठीक नहीं है।

साफ है, केरल में सो साल बाद आई इस भीषण बाढ़ के लिए चौतरफा कारण जिम्मेदार है, जिनकी लगातार अनदेखी की गई। इस बीच, संय़ुक्त अरब अमीरात की ओर से की गई सात सौ करोंड़ रूपये की मदद की पेशकश को स्वीकार नहीं करने के पीछे केन्द्र सरकार की ओर से जो तर्क दिए जा रहे हैं, वे नीतिगत होने के बजाय पारंपरिक ही अधिक लगते है। भूलना नहीं चाहिए कि नौकरी करने गए केरलवासियों के जरिये खाड़ी के देशों से आऩे वाला धन इस राज्य की अर्थव्यस्था का अहम हिस्सा है। अपने मित्र या शुभचिंतक देशों से आने वाली मदद लेने से भारत की हैसियत कम नहीं हो जाएगी। बेशक, इसके लिए एक राष्ट्रीय नीति बनाई जा सकती है और जैसा कि अनेक पूर्व राजनायिक सुझा चुके हैं कि ऐसी मदद प्रधानमंत्री राहत कोष को देने की व्यवस्था की जा सकती है।

Subscribe to get latest jobs update

Thursday, August 23, 2018

पत्रकारिता के सिपाही

भारत का संविधान, हमें अभिव्यक्ति की आजादी देता है। हम किसी भी मुद्दे पर सीमा में रहकर अपने विचार व्यक्त कर सकते है। कभी कभी इस सीमा को लांघ लिया जाता है, और सीमा से परे होकर, जनमत के विरूद्ध विचार कर दिया जाता है, इसका सबसे बड़ा उदाहरण है, भारत के प्रतिष्ठत संस्थान जेएनयू में भारत विरोधी नारे। यहां पर जो नारे लगाए गए, उनकों में अपने लेख में जगह भी नहीं देना चाहता ।
अभिव्यक्ति की आजादी के योद्धा कहे जाने वाले जाने माने पत्रकार कुलदीप नैयर का चले जाना व़ड़ा ही दु:खद है। नैयर का जाना पत्रकारिता के शिखर पुरूष का जाना तो है ही, यह मानवाधिकार कार्यकर्ता, अभिव्य़क्ति के आजादी के योद्धा और भारत-पाकिस्तान के बीच दोस्ती की बात करने वाले एक सतत शांतिकामी का जाना भी है, जिसने अपने कैशौर्य में विभाजन और उससे उपजी हिंसा व नफरत को बेहद करीब से देखा था। उर्दू पत्रकारिता से शुरूआत करने वाले कुलदीप नैयर नें उस दौर में अपनी रिपोर्टिग के जरिए अग्रेजी पत्रकारिता के शिखर को छुआ, जब समाचार की तुलना में विचार को ज्यादा महत्व प्राप्त था। जवाहर लाल नेहरू से नरेन्द्र मोदी के दौर तक फैली उनकी पत्रकारिता स्वतंत्र भारत की लगभग हर बड़ी घटना की साक्षी और आजाद भारत की उम्र जितनी लंबी और सार्थक थी। और इसी कारण दशकों से उनका दिशा-निर्देश राजधानी दिल्ली में काम करने वाले पत्रकारों के लिए जरूरी था। हो सकता है कि उनकी पत्रकारिता में अपने कई समकालीन जैसी प्रखर बौद्धिकता न रही हो, लेकिन खबरों को महत्व देने का उनका नजरिया और खबरों से परे जाकर खबर निकालने का जुनून उन्हें हमेशा दूसरों से अलग करता था। आपातकाल के दौरान प्रेस की आजादी के लिए तनकर खड़े होने के कारण उन्हें हमेशा सम्मान के साथ याद किया जाएगा। आपातकाल के विरोध में पत्रकारों के प्रदर्शन का नेतृत्व करने के कारण उन्हें जेल जाना पड़ा था। उसके करीब एक दशक बाद अभिव्तक्ति की आजादी पर अंकुश लगाने के लिए राजीव गांधी की सरकार द्वारा लाए जाने वाले विवादास्पद मानहानि विधेयक के खिलाफ सड़क पर उतरकर कुलदीप नैयर नें दोबारा अपने साहस और संकल्प का परिचय दिया था, बाद में उस विधेयक को वापस ले लिया गया। इसी तरह राज्यसभा का सांसद बनने के बाद उन्होंने उच्च सदन की अवधारणा को ही बदल देने की राजनीति के खिलाफ आवाज उठाई। पाकिस्तान में पैदा होने के कारण उससे उनका खास लगाव रहा। एक पत्रकार के तौर पर यह पाकिस्तान से संबधित उनके व्यवहारिक नजरिये में तो दिखता ही था, आजादी के दिन सीमा पर बेहद संजीदगी से मोमबत्ती जलाने के जज्बे से लेकर भारतीय जेलों में सजा पूरी कर चुके पाक कैदियों की रिहाई के उनके आंदोलन में भी उतना ही दिखाई देता था। सच्चाई के लिए लड़ने का जज्बा और मानवीय संवेदना ही उनके प्रति हमारी सच्ची श्रद्धांजलि होगी।


Subscribe to get latest jobs Update




Wednesday, August 22, 2018

Three Aspect of One man :Nixon, Clinton and Trump




Twenty years ago Friday, President Bill Clinton testified before the independent counsel, Kenneth starr, and a grand jury about his sexual relationship with the White House intern Monica Lewinsky.
That night,Clinton addressed the nation, on which he confessed:
“I did have a relationship with Miss Lewinsky that was not appropriate. In fact, it was wrong. It constituted a critical lapse in judgement and a personal failure on my part for which I am solely and completely responsible. But I told the grand jury today and  I say to you now that at no time did I ask anyone to lie, to hide or destroy evindence or to take any other unlawful action. I know that my public comments and my silence about this matter gave a false imprssion. I misled people. Including even my wife. I deeply regret that.”
It was clear a admission, even if offered under duress and after the option to lie had vanished, and even if splitting some hairs.

Months earlier. Clinton had bluntly said, “I did not have sexual relationship with that woman. Ms Lewinsky. I never told anyone to lie. Not a single time. Never, these allegations are false, and I needed to go back to work for the American people.”

Days after Clinton made his admission, Donald Trump gave an Interview to Chris Matthews in which he said of Clinton: 
I think his little speech after it was disaster. It wasn’t the right tone, and I’m not sure he should have done it. And, I’m not even sure that he should have just gone in and take the Fifth Amendment, and said: “Look, I don’t get along with this man, starr. He’s a Repuplician.” He’s this, he’s that, and you know, just taken the Fifth Amendment. It’s a terrible thing for a president to take the Fifth Amendment, but he probably should have done it.

Donald trump made clear then this approach to dealing with these sports of problem: Admit nothing, confess nothing, deny everything, attack the person pursuing you.

For me, it is clear that there was atleast an attempt by members of the Trump team to conspire with Russians to influence the elections. The evidence of that is now public record. And, it is just as clear that trumph had attempted to obstruct justice by hampering the investigation and continues to do so.

Whether the special counsel, Robert Mueller, will deem those actions to meet the legal threshold of criminality is another story.

But, it seems to me that Trump is growing increasingly agitated over the very real possibility that more member of his campaign and possibly his family are open to liability and that he himself may be vulnerable to eventual impeachment.
As such, he is mirroring the actions of President Richard Nixon, who resigned before he could be Impeached.
Almost 25 years to the day before Clinton addressed the nation with this confession .Nixon addressed the Nation with a denial.

Nixon said:
I said on May 22 that I had no prior knowledge of the Watergate operation. In all the testimony, there is not the slightest evidence to the contrary. Not a single witness has testified that I had any knowledge of the planning for the Watergate break-in. It is also true, as I said on May 22, that I took no part in, and was not aware of, any subsequent efforts to cover up the illegal acts associated with the Watergate break-in.
We now know, of course that that was a lie.

But a full reading of Nixon’s statements sound mild compared to the viciousness with Which Trump is attacking the investigation looking into illegality, the press reporting on it and those providing information for it.

Even in Nixon’s false statement, one reads at least a rhetoricall restpect for American institutions and history, even if that respect did not exist in fact or full.
Trump has none of that.

I believe he has absolutely no plans to personally cooperate with the investigation by sitting for an interview. He may have once believed that he could bluff his way through such an experience, but now his hostility and fear about the inquiry’s conclusion has clipped his courage.

And, I don’t believe Trump is going to confess as Clinton did, or resign as Nixon did, regardless of what Mueller finds, whom he prosecutes or what he says in a report.
Trump lies about almost everything, but one thing that he says is true: He is a fighter because he is fearsome or brave. Valor has no relationship to the man. Trump fights for vanity.


One of the trump’s greatest fears and greatest insecurities is being embarrassed and being exposed. Trump is pertrified that someone will remove the mask he has been crafting for seven decades, or of having it be revealed that that mask is made of paper rather than steel.

To Earn Money Online, Click Here (genuine idea)

आरक्षण की बदलती तस्वीर


आरक्षण एक ऐसा शब्द है. जिसका नाम हर दूसरे व्यक्ति के मुह पर है, अर्थात् आरक्षण भारत में बहुत चर्चा में है। वैसे तो हम इक्कीसवीं सदी में जी रहे हैं और अब तक आरक्षण कि ही, लड़ाई लड रहे हैं, युवाओं और देश के नेताओं के लिए, आज की तारीख में सबसे अहम सवाल यह है कि,
  1.          आरक्षण किस क्षेत्र में और क्यों चाहिए?
  2.        क्या सही मायने में इसकी हमें जरूरत है? या नहीं
  3.        यदि आरक्षण देना ही है तो, उसकी नीति क्या होनी चाहिए?

आरक्षण, उस व्यक्ति को मिलना चाहिए. जो सही मायने में उसका हकदार है, जबकि उस व्यक्ति को कोई फायदा नहीं मिल रहा। क्योंकि भारत एक विशाल जनसंख्या वाला देश है।
केन्द्र सरकार की ओर से संकेत दे दिया गया है कि संसद के आगामी सत्र में सरकार आर्थिक आधार पर आरक्षण की नई श्रेणी के प्रावधान वाला विधेयक लाएगी। कुछ लोग आशंका जता रहे हैं कि आर्थिक आधार पर आरक्षण को सर्वोच्च न्यायालय जब पहले ही खारिज कर चुका है, तब ऐसा करने का मतलब क्या? पिछले वर्ष गुजरात सरकार द्वारा छह लाख वार्षिक आय वालों तक के लिए 10 प्रतिशत आरक्षण की व्यवस्था को न्यायालय में खारिज किया था। राजस्थान सरकार नें 2015 में उच्च वर्ग के गरीबों के लिए 14 प्रतिशत और पिछड़ों में अति निर्धन के लिए पांच फीसदी आरक्षण की व्यवस्था की गई थी। उसे भी निरस्त कर दिया गया। हरियाणा सरकार का ऐसा फैसला भी न्यायालय में नहीं टिक सका। फिर क्या केन्द्र सरकार कदम न्यायालय में टिक पाएगा? गौरतबल है कि उन राज्यों नें अनुसूचित जाति-जनजाति तथा पिछड़े वर्ग को प्राप्त आरक्षण से कोई छेड़छाड न कर अलग से आरक्षण का प्रावधान किया था। केन्द्र सरकार भी वही करने जा रही है।

गरीबी जाति देखकर नहीं आती। सामाजिक न्याय का सिद्धांत कहता है कि राज्य को उन सबको सामान्य जीवन जीने की उन स्थिति में लाना चाहिए, जो किन्ही कारणवश पीछे रह गए हैं। चूंकि भारत में जातिगत भेदभाव भी गरीबी और पिछड़ेपन प्रमुख कारण रहा है, इसलिए यहां जाति के आधार पर आरक्षण का प्रावधान लागू किया गया। किंतु इससे असंतोष भा पैदा हुआ है, और समाज के अनेक वर्ग अलग-अलग राज्यों में आरक्षण की मांग के साथ उग्र आंदोलन कर रहें। हालांकि कुछ जातियों को आरक्षित श्रेणी में ड़ालने का विरोध होता है तथा न्यायालय भी उसे स्वीकार नहीं करती। यूपीए सरकार ने जाटों को अन्य पिछड़ा वर्ग में शामिल किया था, जिसे शीर्ष अदालत में नकार दिया। अगर अभी तक घोषित पिछड़ी जातियों के अलावा अन्य जातियों के कमजोर लोगों को आरक्षण के दायरे में लाना चाहिए, तो वर्तमान आरक्षण व्यस्था बनाये रखते हुए आर्थिक आधार की एक श्रेणी बनाने का रास्ता बचता है।

आर्थिक आधार पर आरक्षण के दो प्रयोग हुए हैं। बिहार में पिछड़ों को 27 फीसदी आरक्षण देने के बाद तत्कालीन मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर नें आर्थिक रूप से पिछड़ों सवर्णों को तीन प्रतिशत आरक्षण दिया था। वह चलता रहा। नरसिंह राव सरकार नें आर्धिक आधार पर 10 प्रतिशत आरक्षण की व्यवस्था की थी, हालांकि शीर्ष अदालत ने उसे रद्द कर दिया। उसके साथ बिहार की व्यवस्था भी समाप्त हो गई। नरेंन्द्र मोदी सरकार के सामने ये सारे उदाहरण होंगें। उसके सामने दो मुख्य बाधाएं हैं। एक, सर्वोच्च न्यायालय ने आरक्षण की सीमा 50 प्रतिशत तक तय कर दी। दूसरे संविधान में आर्थिक आधार पर आरक्षण देने का प्रावधान नहीं है। संविधान के अनुच्छेद 15 और 16 में केवल सामाजिक और शैक्षणिक रूप से पिछड़े होने की बात है। जहां तक 50 प्रतिशत सीमा की बात है, तो संसद विधेयक पारित कर इस सीमा को बढ़ा सकती है।


संविधान के वर्तमान प्रावधानों में आर्थिक आधार पर आरक्षण मान्य नहीं हो सकता। ऐसे में, संविधान संशोधन होगा, जिसके लिए दोनों सदनों में दो तिहाई बहुमत चाहिए। जिस प्रकार का वातावरण है, उसमें विपक्ष के समर्थन की उम्मीद है। जाट आरक्षण खत्म करने का फैसला देते हुए न्यायालय नें कहा था कि केवल जाति पिछड़ेपन का आधार नहीं हो सकती। यानी खुद शीर्ष अदालत मान रही है कि जातियों की श्रेणियों के बाहर आरक्षण हो सकता है। समाज के असंतोष को दूर करने के लिए यह आवश्यक भी है।

Get my other blog post, click here
To Earn Money Online, Click Here

Tuesday, August 21, 2018

Diplomatic courtesy between India and Pakistan


In the midst of the inane controversy over Punjab Minister Navjot singh siddhi’s presence at Pakistan Prime Minister Imran Khan’s swearing-in ceremony, there have been more substantive exchanges between New Delhi and Islamabad. In his first statement after the Pakistan Tehreek-e-Insaaf emerged as the single largest party, mr. Khan singled out India as a foreign policy relationship he hoped to work on, offering to walk “talk steps for every one step” that India took. Narendra Modi respond with a phone call, and they spoke a shared vision of “peace and development”. Next, the Indian High Commissioner called on Mr. Khan and presented him a cricket bat with the signatures of the Indian team members. Mr. Khan’s new appointee on the Pakistan Cricket Board has said that resuming bilateral cricket is high on the leader’s agenda for improving people-to-people ties. Last week, a delegation led by a Minister in Pakistan’s caretaker government came to delhi to attend Atal Bihari Vajpayee’s funeral. On sunda, Pakistan’s new Foreign Minister, Shah Mehmood Qureshi, said Mr. Khan had received a congratulatory letter from Mr. Modi calling for the two contries to pursue “constructive engagement”. And on Tuesday Mr. Khan tweeted that trade and resolution of difference through dialogue are the  “best way” to “uplift the people in the subcontinent”. All these gesture confirm that both the Prime Ministed are at least sticking by diplomatic courtesy against the backdrop of an otherwise acrimonious relationship.

Well-chosen words. However, will not be enough. To begin with, there appears to be very little trust in any quarter of both capitals. Both leaders face political realities that could be inhibit them from taking any major risks. Mr. Modi, who dealt with the Pathankot airbase attack just days after his visit to Lahore in December 2015, may well prefer to avoid such overtues, especially with Lok Sabha elections due in less than a year. Mr. Khan, who commands a thin majority in Parliament, and has frequently criticized his predecessors for close ties with India, may choose to remain conservative. Even so, the step needed are clear. To begin with, the situation at the Line of Control urgently needs attention, and a restoration of the ceasefire would be a major move foreward for both countries. Mr. Khan could earn Pakistan an economic breather if he adheres to the international Financial Action Task Force’s demands on ending terror financing; he would earn more goodwill by directly addressing India’s concerns on the support to terrorist in Pakistan, and those being pushed over the LoC. These actions could sent up an even bolder move, no matter how unlikely it currently seems: for mr. Modi to agree to restore the SAARC process by attending the long-delayed summit die in Islamabad this year. Much work, preferably behind the scenes, is needed of Mr. Modi and Mr. Khan hope to realize any of the objectives they have spoken of over the past month.

एशियन गेम्स : भारत के बढ़ते कदम

भारत जैसे विकासशील देश में, जिसकी जनसंख्या 125 करोड़ से भी ज्यादा है, में एक से एक प्रतिभाशाली लोगों में जन्म लिया। उन्होंने समय समय पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करके भारत का सम्मान पूरी दुनिया में बढ़ाया हैा
इंड़ोनेशिया में चल रहे 18वें एशियाई खेलों में सुशील कुमार जैसे दिग्गज पहलवान के पहले दौर में ही बाहर हो जाने से भारत को जहां मायूसी मिली, वहीं बजरंग पुनिया, विनेश फोगाट और सौरभ चौधऱी ने सोने के तमगे जीतकर भारतीय दल के साथी खिलाड़ियों को भी बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित  किया है। मेरठ के सौरभ चौधरी तो सोलह वर्ष के ही हैं और वह एशियाड़ में निशानेबाजी में स्वर्ण पदक जीतने वाले सबसे कम उम्र के भारतीय बन गए हैं। एक किसान के बेटे सौरभ चौधरी ने अपने पहले ही बड़े मुकाबले में यह कमाल किया है, जिसमें उन्होंने 2010 के विश्व चैंपियन तोमुयोकी मात्सुदा को पराजित किया।
                 
हरियाणा की तेईस वर्ष की विनेश फोगाट दो एशियाई खेलों में पदक जीत चुकी है. राष्ट्रमंड़ल खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला पहलवान है और सोमवार को जापानी पहलवान को पटखनी दे कर वह एशियाड़ में भी कुश्ती में स्वर्ण पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला बन गई है।  इन युवा खिलाड़ियों. खासतौर से सौरभ का प्रदर्शन यह दिखाता है कि यदि अवसर मिले, तो छोटी उम्र में भी हमारे खिलाड़ी न केवल विश्न स्तरीय प्रदर्शन कर सकते हैं, बल्कि देश के लिए पदक भी जीत सकते हैं। विनेश को ही देखें, तो उन्होंने घर पर ही पहलवानी कर ककहरा सीखा।

 वास्तव में अब वक्त आ गया है. जब ऐसी खेल प्रतिभा को तराशने के भरपूर अवसर मिल सकें। मौजूदा एशियाई खेलों को अभी तीन दिन ही हुए हैं और ऐसे मुकाबले बाकी हैं. जिनमें भारत की उम्मीदें शेष  हैं। कबड्डी में 28 वर्षों में पहली बार पराजित होने के बावजूद भारतीय टीम का पदक का दावा खत्म नहीं हुआ है। यही बात हॉकी के बारे में भी कही जा सकती है। निशानेबाजी और कुश्ती में भी संभावनाएं बची हुई हैं, तो ट्रेक एेंड फील्ड की स्पर्धाएं शुरू भी नहीं हुईं हैं। आईएएफ वर्ल्ड अंडर 20 चैंपियनशिप की महिलाओं की 400 मीटर स्पर्धा में स्वर्ण जीतकर इतिहास रचने वाली हिमा दास जैसी एथलीट खुश होने का अवसर दे सकती है। जाहिर है, दो सिंतंबर को जब एशियाड का समापन होगा, भारत के हिस्से में कुछ और पदक जुड़ चुके होंगे। मगर अब भी असल सवाल यह है कि क्या भारतीय दल 2010 के एशियाड़ के 65 पदक जीतने के अपने रिकॉर्ड को तोड़ पाएगा। 

इंसानियत की मशाल जलती रहनी चाहिए


वह रो रही थी। लोकिन यह उसकी बदकिस्मती थी कि एंबुलेंस या किसी भी प्रकार के वाहन के अभाव में वह अस्पताल नहीं पहुंच पाई। नतीजतन मेरी आंखो के सामने दर्द से हारकर उसनें दम तोड़ दिया। कर्नाटक के बसवनबागेवाड़ी तालुका में नारायणपुरा गांव की यह घटना करीब छब्बीस साल पुरानी है, लेकिन बेमौत मरती उस गर्भवती महिला का कराहता चेहरा मुझे आज भी याद है यही वजह है कि जिस दिन मैं ऑटो ड्राइवर बना, उसी दिन मैंने फैसला किया कि मैं इस तरह की किसी भी जरूरतमंद सवारी से पैसे नहीं लूंगा।
स्नातक के बावजूद मुझे बेरोजगारी का सामना करना पड़ा। कई वर्षों तक कोई हल न निकलता देख मैनें ग्यारह साल पहले अपने गुजर-बसर के लिए शहर में ऑटोरिक्शा चलाना शुरू किया था। ऑटो चलाते हुए मैंने कभी नहीं सोचा कि कोई जरूरतमंद मिलेगा, तो ही मैं उसकी मदद करूंगा। बल्कि मैंने ऐसे लोगों की मदद करने को अपना दैनिक लक्ष्य बनाया, जिनके पास आपातकाल के दौरान यात्रा का उचित साधन नहीं है। मैं ढूंढ-ढूंढकर ऐसे लोगों तक पहुंचता हूँ। मैं किसी पुरस्कार या प्रशंसा के लिए यह सेवाकार्य नहीं करता हूं, बल्कि इस काम में मेरी आत्मसंतुष्टि और सामाजिक जिम्मेदारी, दोनों जुड़ी है।
ऐसा भी नहीं है कि मैं आर्थिक तौर पर संपन्न हो गया हूं। आज तक मेरे पास खुद का ऑटोरिक्शा नहीं है। मैं जो ऑटोरिक्शा चलाता हूं, वह किराये का होता है। अक्सर ऐसा होता है कि दिन में सेवाकार्य के चलते दिहाड़ी तो दूर, उल्टे ऑटोरिक्शा का किराया जेब से भरना पड़ता है। लेकिन इस बात का मुझे कभी मलाल नहीं होता, क्योंकि मुझे पता है कि लोगों की मदद करके मैं जो हासिल करता हूं, उसका कोई मोल नहीं होता।
यात्रियों की सहुलियत के लिए, मैंने अपने ऑटो रिक्शा पर अपने संपर्क विवरण वाले पोस्टर चिपका रखे हैं, जिससे लोग मुझे किसी भी आपातकाल में संपर्क कर सकें। जाहिर है कि मैं उपने अन्य सामान्य़ सवारियों से मीटर के हिसाब से ही किराया लेता हूं. और अपने नियमित यात्रियों ते लिए पूरे दिन की सेवाएं भी देता हूं। किसी भी वक्त मुझे जरूरतमंद का फोन आ जाए, तो मैं अपनी पैसे वाली सवारियों को भी दरकिनार कर उन तक तत्काल पहुंच जाता हूं। मै जिन लोगों की मदद करता हूं, भविष्य में भी उनका कुशल क्षेम जानने के लिए उनकी पूरी जानकारी एक डायरी में नोट करता हूं। डायरी के विवरण के हिसाब से मैंने अब तक दो हजार से भी ज्यादा लोगों की मदद की है।
कुछ वर्ष पहले किसी कारणवश मेरे ब़ड़े भाई गुजर गए थे। इस वजह से मेरी भाभी और उनकी चार बेटिय़ों के पालन पोषण की जिम्मेदारी मुझ पर आन पड़ी। मैं बयालीस साल का हो गया हूं,लेकिन मैंने शादी नहीं की है, क्योंकि मुझे लगता है कि इससे मेरी वर्तमान जिम्मेदारियां प्रभावित होंगी। मैं चाहता हूं कि मेरे भाई के परिवार को कभी कोई परेशानी न हो।
जब लोग मेरी सहायता के लिए कृतज्ञता व्यक्त करते हैं और उत्साहित महसूस करते हैं, तब मुझे इस सेवा में परम संतुष्टि मिलती है, जो मेरी सभी परेशानियों को एक झटके में भला देने का साहस देती है। मेरा सपना है कि एक दिन मेरे पास मेरा खुद का ऑटोरिक्शा हो. जिससे मेरा सेवाकार्य और आसान हो सके।

Monday, August 20, 2018

Imran Khan and his challenges

A day after, Imran Khan sworn in as the new prime minister of pakistan, he highlighted two big challenges confronting his country- huge debt and a decrepit healthcare sector. South Asian governments like to blame their predecessors. and Khan stayed true to the tradition by blaming the previous PML(N) government of racking up the country's debt burden to whopping Rs 28 trillion. it may be more difficult for him to name other proximate causes for that debt: CPEC, or Pakistan's commitment to jihad as a tool of state policy which deters non-chinese investors from entering Pakistan.
click to see the video below

But they will need tackling, if khan's dream of 'naya Pakistan' is to be realised. CPEC's opacity will be obstacle in other way as well; it will stand in the way of an IMF bailout that Pakistan desperately needs, and it controverts the transparency in governance Khan claims he will usher in, Ultimately, the best way for Pakistan to resolve its economic and social waves, and to emerge as the new country tha Khan seeks, is to reap a peace dividend with india. khan has had enough contact with india and Indians to know that its 'enemy' image in his country is a false one. His problem will be to convince the Pakistan military to drop its existential hostility towards India.
Khan does seem to have the blessings of the army, and his 21-member cabinet unveiled so far at least 12 members who have seved under General Pervez Musharraf. Pakistan's new foreign minister inter the PPP government from 2008 to 2011 - has pitched for uninterrupted dialogue with India. But Qureshi will remeber he had to quickly catch a flight out of India during the 26/11 attacks mounted from Pakistani soil.
Islamabad can't expect terrorism and talks to go hand-in-hand, it will have to make a choice between two. Once it shuns terrorism as an instrument of state policy all issue, including Kashmir, can be the subject of formal talks. A peaceful India-Pakistan relationship can galvanise the whole of South Asia and unlock its true potential. The alternative for Pakistan is greater isolation, more terrorism (of which Pakistan itself is the biggest victim) and becoming a Chinese vassel state. That surely isn't the naya Pakistan' Khan wants.

भारतीय किसान और सरकारी योजना

भारत जैसे लोकतांत्रिक देश में कई सरकारें आई और गईं, लेकिन किसानों की हालत आज भी लगभग वैसी ही ही। भारत का किसान, भारत की आर्थिक स्थिति में बहुत योगदान देता है। यूं तो भारत एक कृषि प्रधान देश है, फिर भी भारत की आर्थिक स्थिति में कृषि का योगदान कम होता जा रहा है। इसकि सबसे बडी वजह है, भारत की सरकारों का किसानों के प्रति अड़ियल रवैया। 

प्रधानमंत्री मोदी 2022 तक किसानों की आय दोगुना करने की प्रतिबद्धता कई बार जता चुके हैं, और हाल में एमएसपी में की गई बढ़ौत्तरी जैसे कदम को सरकार उसी दिशा में बताती है, दूसरी ओर हकीकत यह भी है कि फसल बीमा का पूरा लाभ किसानों को नहीं मिल पा रहा है। वेदर रिस्क मैनेजमेंट सर्विस प्रा. लिमिटेड नामक एक एजेंसी ने उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ सहित आठ राज्यों में सर्वे कर निष्कर्ष निकाला है कि सिर्फ 28.7 फीसदी किसान ही प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना (पीएसएफबीवाई) के बारे में जानते हैं। जबकि इस योजना को किसानों को मजबूत आर्थिक आधार देने की दिशा में एक अहम कदम माना जाता है। 
  वास्तव में इस सर्वे ने कृषि क्षेत्र में व्याप्त विसंगतियों को सामने ला दिया है। भारत में आज भी किसान अच्छी फसल के लिए आसमान की ओर ताकता है। सूखा पडे या ओलावृष्टि, इसकी सर्वाधिक कीमत किसानों को चुकानी पड़ती है। इसी स्थिति को देखते हुए 1972 में पहली बार कृषि बीमा योजना शुरू की गई थी. कालांतर में इसका विस्तार कर दो योजनांए बनाई गई. जिन्हें राष्ट्रीय कृषि बीमा योजना और संशोधित राष्ट्रीय कृषि बीमा योजना नाम दिया गया। मोदी सरकार नें जनवरी,2016 में इन दोनों य़ोजनाओं की जगह पीएमएफबीवाई की शुरूआत की और इसके तहत 2019 तक 19 क्षेत्र को बीमा के दायरे में लाने का महत्वाकांक्षी लक्ष्य रखा। दूसरी ओर मानसून सत्र में कृषि मंत्री नें लोकसभा को बताया कि कृषि में बीमा क्षेत्र 2016-17 के 29 फीसदी से घटकर 2017-18 में 25 फीसदी हो गया। जबकि इस योजना के तहत किसानों को खरीफ मौसम में प्रीमियम का सिर्फ दो फीसदी और रबी के मौसम में डेढ़ फीसदी ही देना है और बाकी का खर्च केन्द्र और राज्य सरकारें उठाएंगी। ऐसे में यह योजना कारगर होतीं नहीं दिख रही है, तो इसके कारणों की पड़ताल जरूरी है। रिकॉर्ड बताते हैं कि बीमा कंपनियां भुगतान करने में आना-कानी करती हैं. जबकि दो महीनें में भुगतान कर दिया जाना चाहिए। बीमा कंपनियोंं को जबावदेह बनाने के साथ ही केंन्द्र और राज्य सरकारों के बीच तालमेल के अभाव को दूर करने की जरूरत है, तभी यह योजना किसानों को सुरक्षा कवच प्रदान कर सकेगी।

visit the video
http://shrinkearn.com/ggLsa

राजनीति में कट्टरवाद और तुष्टीकरण

कुछ दिन पहले कोलकाता के एकेड़मी ऑफ फाइन आर्टस के प्रांगण में एक पेड़ के नीचे कुछ लोग दो पत्थर रखकर चले गए। उसके बाद न जाने कब उन पत्थरों में लोगों ने फूल रख दिए, फिर उसकी पूजा शुरू हो गई। अब उन्हें हटाना मुश्किल था। फिर भी एक नास्तिक नें उन्हें हटाने की कोशिश की, तो कुछ लोगों नें भारी विरोध किया।
 कोलकाता के कुछ  उदारवादी लोगों का कहना था कि प्रगतिशील लोगों के सास्कृतिक प्रांगण में, उदार चिंतकों के विचार विमर्श की जगह पर मंदिर निर्माण की कोशिश हो रही है। मंदिर बन जाने पर आसपास संस्कृति चर्चा के बदले धर्म की चर्चा ही होगी। अति धार्मिक लोग धर्म को ही संस्कृति बनाना चाहते हैं, वे संस्कृति को धर्म का दर्जा देने के इच्छुक नहीं हैं। कुछ लोगों नें साहस का परिचय देते हुए यह भी कहा कि मंदिर बनाने के लिए फाइन आर्टस के परिसर को ही क्यों चुना जाता चाहिए? वह परिसर फाइन आर्टस के लिए तय है, मंदिर के लिए नहींं। किसी मंदिर के परिसर में कोई फाइन आर्ट एकेड़मी स्थापित करने नहीं जाता, ऐसे में एकेड़मी परिसर में मंदिर का क्या औचित्य।
धार्मिक लोगों केसाथ मुश्किल यह है कि वे पृथ्वी की पूरी जगह पर अधिकार जमा लेना चाहते हैं। वे सभी सरकारों को अपना प्रचारक, और सभी प्रतिष्ठानों को अपना समर्थक बना लेना चाहते है। वे खुद जिस पर विश्वास करते हैं, चाहते हैं कि दुनिया के तमाम लोग उसी पर विश्वास करें। बांग्लादेश के रोहिंग्या शिविरों में ढ़ाई हजार मस्जिद और मदरसे बनाए गए हैं। रात में मुल्ले-मौलवी वहां तकरीर करते हैं, उन रोहिंग्याओं को सलाह देते हैं कि म्यांमार अगर उन्हें वापस बुलाए, तब भी उन्हें नहीं जाना चाहिए। शिविरों में खेलते रोहिंग्या बच्चों का ब्रेनवॉश किया जा रहा है। हममें से बहुतों को पता है कि इन रोहिेग्या शरणार्थियों को जेहादी बनाने की सुनियोजित कोशिशें हो रहीं है।
कोलकाता के एकेड़मी परिसर में मंदिर बनाने की कोशिश सफल नहीं हुई। चूंकि मुस्लिमों की तरह बहुसंख्यक हिंदू कट्टर नहीं है, इसलिए इस मामले ने तूल नहीं पकड़ा। कहीं कोई दंगा नहीं भड़का।
मेड़िकल कॉलेज के परिसर में अस्पताल बन सकता है, नाट्य मंच के बगल में नाटक अकादमी का औचित्य समझ में आता है, मंदिर परिसर में गुरूकुल की स्थापना स्वाभाविक है। वैसे ही जैसे, मस्जिद के बगल में मदरसे होते हैं। दरअसल जिस चीज का जहां औचित्य हो, उसे वहां ही होना चाहिए।
जिस कोलकाता की मैं बात कर रहीं हूँ, वहीं हवाई अड्डे के दूसरे रनवे के सामने एक मस्जिद है। आठ नंबर गेट से रोज तीस चालीस लोग मस्जिद में नमाज पढ़ने जाते हैं। शुक्रवार को नवाज पढ़ने वालों की संख्या सौ से अधिक हो जाती है। उस गेट से मस्जिद तक के रास्ते को कांटेदार तार से घेर दिया गया है। लेकिन यह तो कोई समाधान नहीं है।मस्जिद के कारण हवाई अड्डे के सुरक्षित इलाके में बाहरी लोगों के घुस जाने की आश्का है।
किसी भी राजनेता नें मस्जिद को बहां से हटाने के मामले में सक्रियता दिखाने की कोशिश नहीं की है। वोट खिसकने के भय से जब राजनेता इस संबध में कोई सक्रियता नहीं दिखा रहे हैं, तब मुस्लिम नेताओं को आगे बढकर मस्जिद को वहां से हटा लेने के बारे में सक्रियता दिखानी चाहिए। अगर व् यह कदन उठाते हैं, तो मुसलमानों पर आम आदमी का भरोसा बढेगा।

To Earn Money Online , Click Here

Sunday, August 19, 2018

India's GDP growth and expectations



new and tutorial - http://shrinkearn.com/S8m9

In 2007-08 GDP grew 10.23%, a notable feat driven by a surge in private investment and the government's fiscal rectitude. The most important lesson from this phase is the importance of investing in creating conditions for durable growth. Reforms across government had made india an attractive investment destination and indian companies were at the forefront of an infrastructure boom. Investment as a promotion of GDP was around 39% and it was during this phase that bank credit grew at a scorching phase.                       
 In 2015, India shifted to a new series to estimate gross domestic product with 2011-2012 as base year. Unusally, the new series was not used to estimate GDP for the earlier period which made it tricky to compare growth rates over time. Last week, government released indicative data for the prior phase which threw up a pleasant surprise: twice in the last decade India recorded double digit growth. The data serves to highlight the economic momentum possible. To actualise this possibility we need to learn lesson from the last decade
The next time, GDP grew in double digits was in 2010-11. But this occasion came with downside. On the heels of the global financial crisis of 2008, fiscal and monetary policies turned loose. The combined effect of loose policies and weak systems led to a slowdown and banking crisis. The lesson is that loose fiscal and monetary policies eventually lead to serious problems. In his Independence day, as a running elephant. Indeed the Indian elephant can run, but rapid growth calls for pressing the accelerator on reforms and a simultaneous overhaul of institutions. If India's policymakers internalise these lessons, double digit growth can be achieved on a regular basis.

नया प्रधानमंत्री, पुरानी चुनौतियां

                                                 
                                                 http://shrinkearn.com/R9tw4

पिछले दिनों पाकिस्लान में हुए चुनावों में इमरान खान की पार्टी, सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। हालांकि इमरान खान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ बहुमत के आंकडे को नहीं छू पाई, फिर भी वह अपनी पार्टी की ओर से पाकिस्तान के अगले प्रधानमंत्री के रूप में शपथ लेगें।

      खान के पाकिस्तान के 22 वें प्रधानमंत्री के रूप में शपथ लेने के साथ ही अाम चुनाव के बाद लोकतांत्रिक तरीके से सत्ता हस्तांतरण का काम पूरा हो गया, मगर यहीं से उनकी परीक्षा भी शुरू हो गई है कि पाकिस्तानी सेना उन्हें किस हद तक आगे बढ़ने की छूट देती है। सेना और पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई ही नहीं, बल्कि आतंकी हमलों की साजिश रचने वाले कट्टरपंथी भी वहां सत्ता का हिस्सा है। जब कभी इस तंत्र को किसी लोकतांत्रिक सरकार से चुनौती मिलने लगती है, तो उसे बेदखल कर दिया जाता है। इसका ताजा उदाहरण नवाज शरीफ है, जिन्हें भ्रष्टाचार के मामले में सजा मिलने के बाद चुनाव लड़ने से ही बंचित कर दिया गया।

         22 वर्षों से राजनीति में सक्रिय इमरान खान और उनकी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) पार्टी को हाल के आम चुनाव में सफलता मिल सकी है, तो वजह यह भी है कि उन्हें सेना का समर्थन हासिल है। उन्हें अब घरेलू और बाहरी. दोनों स्तरों की चुनौतियों से जूझना होगा।  जहां तक भारत से संबधों की बात है, तो इसमें तुरंत को तब्दीली आएगी, ऐसा दिखता नहीं:  खासतौर से इसलिए भी, क्योंकि चुनाव जीतने के तुरंत बाद उन्होंने पहले ही  में  कश्मीर का मसला छेड़ा था, और यह वही लाइन है, जिस पर पाकिस्तान के हुक्मरान बढ़ते रहे हैं। उनके पास विकल्प कितने सीमित हैं, यह इससे पता चलता है कि उनके मंत्रिमंड़ल के अधिकांश सदस्य पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (पीपीपी) और मुशर्रफ की सरकारों में मंत्री रह चुके हैं। यही नहीं, उन्होंने शाह महमूद कुरैशी को विदेश मंत्री बनाया है, जोकि 2008 से 2011 के दौरान पीपीपी सरकार में तब यह जिम्मेदारी संभाल चुके हैं,जब 26 नवंबर,2008 को मुंबई में पाकिस्तानी आतंकियों ने हमला किया था।असल में यह साख से जुड़ा मामला है। यही वजह है कि पंजाब की अमरिंदर सरकार के मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू की पाकिस्तान सैन्य प्रमुख बाजवा से गर्मजोशी ने उनकी अपनी कांग्रेस पार्टी के लिए असहज स्थिति पैदा कर दी। दरअसल सीमा पार आतंकवाद को जब तक खत्म नहीं किया जाएगा, पाकिस्तान में चाहे किसी की भी सरकार हो, भारत से रिश्ते सहज नहीं हो सकते।

One nation, one elction is not a myth

Next year, Lok Sabha elections is going to be taken place.Prime minister Narendra modi has reiterated his position on the simultaneous holding of lok sabha and vidhan sabha election. Prime minister Narendra modi has led the case for simultaneously elections for the lok sabha and state assemblies. Law commission is examining the proposal and has held consultations with different political parties about it. This week BJP president Amit Shah wrote a letter to the commission repeating argument that simultaneous elections would save money and also save the country from being in perpetual “election mode”.
Meanwhile the Election Commission is getting ready for the massive challenge of ensuring a verifiable paper audit trail nationwide for the next lok sabha elections, as also the upcoming assembly elections. Recall how both the recent Karnataka elections as well as recent byelections to four Lok Sabha and 10 assembly seats across the country were marred by malfunctioning VVPT machines, reinforcing the clamour in some political quarters for a return to the paper ballot.

But until a legal framework is in place for simultaneous polls – which will include amending the constitution, the Representation of the people Act, rules of procedure of the Lok Sabha and state assemblies – EC cannot place additional orders for EVM’s and VVPT delivery is running behind schedule. It’s difficult to see how this challenge can be met in the remaining time window, for simultaneous elections in 2019. The idea has some merits, but too many questions about it are answered.

Saturday, August 18, 2018

turkey's tacticks and obstecles

 अर्थशास्त्री कह रहें हैं कि तुर्की में आर्थिक संकट में एर्दोगान के वित्तीय कुप्रबंधन के कारण पैदा हुआ है। उन्होंने भारी कर्ज लिया, जिसे चुकाया नहीं जा सका, भाई भतीजावाद को तरजीह मिली। और सरकार नें व्यापक पैमाने पर ऐसा काम छेड़ा, जिससे उसे कोई आर्थिक लाभ नहीं हुआ। और अब वह लगभग अकेले ही पूरे देश का बोझ ढो रहे हैं। एर्दोगान के पास भले ही इस समस्या का समाधान न हो, लेकिन बेहद कुशलता से राष्ट्रवाद जगाकर और पश्चिम के प्रति क्षोभ पैदा कर इस संकट का मुंह दूसरी ओर मोड़ने में वह सफल रहे हैं। देश के मीड़िया पर मजबूत पकड़, व्यापक लोकप्रियता और राजनीतिक चतुराई के कारण एर्दोगान अपने इस अभियान में सफल हुए हैं।

             जिस दिन तुर्की की मुद्रा लीरा में गिरावट आई, उस दिन शाम को राष्ट्रपति आपटी एर्दोगान देर शाम एक छोटे शहर में पहुंचे, अपनी कार से बाहर निकले, माइक्रोफोन निकाला और भाषण देने लगे, जो उनके यादगार भाषणों में से है, और जिसमें उन्होंने विदेशी आक्रामकता की प्रतिक्रिया में राष्ट्रीय और धार्मिक गौरव जगाने की देशवासियों से अपील की। अपने संबोधन में उन्होंने कहा,’हमारे खिलाफ उनके पास अब कई अभियान हैं। पर आप लोगों उन पर ध्यान न दें। यह मत भूलें कि उनके पास अगर डॉलर है, तो हमारे पास भी हमारे लोग, हमारे अल्लाह हैं।‘ एर्दोगान का इशारा अमेरिका की ओर था, जिसने इसी महीने तुर्की पर आर्थिक प्रतिबंध लगाए हैं। विगत जून मे ज्यादा मदबूती के साथ फिर से राष्ट्रपति चुने जाने बाद एर्दोगान अपनी 8.1 करोड़ की आबादी के हित में अभूतपूर्व आक्रामकता दिखा रहे हैं। पंद्रह साल तक सत्ता में रह चुकने के बावजूद वह अब भी पूरी मेहनत के साथ पूरे देश का दौरा करते हैं, पार्टी की बैठक बुलाते हैं, फीता काटते हैं, और सबसे महत्वपूर्ण यह कि रोज औसतन तीन भाषण देते हैं, जिनमें से ज्यादातर का विभिन्न न्यूज चैनलों में सीधा प्रसारण होता है।
 तुर्की पर प्रतिबंध लगाकर और वहां के राष्ट्रपति को सार्वजनिक तौर पर निशाना बनाकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एर्दोगान की मदद ही कर रहे हैं। इससे एर्दोगान को महाशक्ति देश के मुकाबले राष्ट्रीय गौरव की भावना जगाने का आधार मिल रहा है। उनका कहना है कि उनके देश के खिलाफ  ‘आर्थिक युद्ध’ छेड़ा गया है। हाल ही में द न्यूयार्क टाइम्स में लिखे अपने लेख में एर्दोगान ने कहा है कि  ‘अमेरिका तुर्की की चिंताओं को समझने और उनका समाधान करने में विफल रहा। लेकिन तुर्की धमकियों का जबाव नहीं देता।‘
  एर्दोगान वादा कर रहें हैं कि तुर्की इस संकट से निकल आएगा। ‘हमने पहले कड़ी मेहनत की है, और आगे भी करेंगे। सोलह, साल पहले हम कहां थे. और आज कहां हैं। हम और तरक्की करेंगे, एर्दोगान कहते हैं।
            एर्दोगान नें पिछले कुछ वर्षों से देश के कामकाजी वर्ग के साथ नजदीकी बढ़ाई है, जो मूलरूप से कट्टरवादी हैं। वह इस वर्ग के लोगों से उनकी बोली में बात करते हैं। अपने भाषणों में वह इतिहास और धर्म के संदर्भ लाते हैं, और गौरवशाली ऑटोमन साम्राज्य के दौर की वापसी का भरोसा दिलाते हैं।
दरअसल 2016 में एर्दोगान का तख्ता पलटने की जो कोशिश हुई थी, उसने उन्हें हिला दिया था। तब हुई भारी हिंसा में करीब ढ़ाई सौ लोग मारे गए थे, जिसमें एर्दोगान के करीबी दोस्त और चुनाव अभियानों के प्रबंधक भी शामिल थे। उन्हें इसका भी मलाल है कि तब अमेरिका नें तुर्की की मदद नहीं की। उनका मानना था कि अमेरिका की शह के बगैर तख्तापलट की कोशिश संभव ही नहीं थी। एर्दोगान नें अपने लोगों के मन में यह धारणा बिठा दी है कि पश्चिमी देश तुर्की की तरक्की से जलते हैं। पर मौजदा संकट का समाधान अमेरिका पर हमले से संभव नहीं है।
एर्दोगान की यह कोशिश कुछ हद तक नाकाम रहने वाली है, क्योंकि अमेरिका जैसे शक्तिशाली देश से दो-दो हाथ करना और फिर उसको पराजित करना इतना आसान नहीं है।