Friday, August 24, 2018

केरल पर प्रकोप और सियासत

केरल में आई आपदा पर विभिन्न तबके के लोग अपने भिन्न-भिन्न मत देने लगे है। सोशल मीड़िया पर संघ प्रेमी कह रहे है कि इसका कारण सार्वजनिक रूप से विधायकों द्वारा गाय काटना है जिससे क्रोधित होकर भगवान अपना गुस्सा व्यक्त कर रहे हैं।


सीमांत राज्यों में नदियों और बांधों के पानी को लेकर होने वाले विवाद नए नहीं हैं, लेकिन केरल में आई बाढ़ को लेकर तमिलनाड़ु के साथ चल रहा  उसका टकराव बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। हालांकि सर्वोच्च अदालत ने मुल्लापेरियार बांध में जल स्तर को स्वीकृत ऊचाईं से तीन फीट कम कर 139 फीट पर ऱखने के निर्देश दिए हैं, लेकिन इसके बाद दीर्घकालीन समाधान की जरूरत है। यह बांध यों तो केरल में हैं, मगर इसका नियंत्रण तमिलनाड़ु के पास है। केरल की पिनराई विजयन सरकार का आरोप है कि तेज बारिश के बीच अचानक इस बांध से पानी छोडने के काऱण भारी तबाही लाने वाली बाढ़ आई। इस तर्क को पूरी तरह से स्वीकार इसलिए नहीं किया जा सकता,क्योंकि राज्य के 14 में से 11 जिले बाढ़ से प्रभावित हैं और तीस से अधिक बांधों के पानी नें तबाही मचाई। दरअसल यह मुद्दा राज्यों में पानी के बंटवारे से जुड़ा जरूर है, लेकिन मौजूदा संकट का संबंध बाधों के प्रबंधन से भी है। कैग नें देश भर में बांधों के प्रबंधन को लेकर पहले ही चेतावनी दी थी। यही नहीं, केरल राज्य आपदा प्रबंधन योजना, 2016 में आगाह किया गया था कि राज्य का 14 फीसदी हिस्सा बाढ़ की जद में है। उच्च स्तरीय माधव गड़गिल समिति ने भी आगाह किया था कि पश्चिमी घाट में जिस तेजी से खनन हो रहा है, वह वहां की पारिस्थितिकी के लिहाज से ठीक नहीं है।

साफ है, केरल में सो साल बाद आई इस भीषण बाढ़ के लिए चौतरफा कारण जिम्मेदार है, जिनकी लगातार अनदेखी की गई। इस बीच, संय़ुक्त अरब अमीरात की ओर से की गई सात सौ करोंड़ रूपये की मदद की पेशकश को स्वीकार नहीं करने के पीछे केन्द्र सरकार की ओर से जो तर्क दिए जा रहे हैं, वे नीतिगत होने के बजाय पारंपरिक ही अधिक लगते है। भूलना नहीं चाहिए कि नौकरी करने गए केरलवासियों के जरिये खाड़ी के देशों से आऩे वाला धन इस राज्य की अर्थव्यस्था का अहम हिस्सा है। अपने मित्र या शुभचिंतक देशों से आने वाली मदद लेने से भारत की हैसियत कम नहीं हो जाएगी। बेशक, इसके लिए एक राष्ट्रीय नीति बनाई जा सकती है और जैसा कि अनेक पूर्व राजनायिक सुझा चुके हैं कि ऐसी मदद प्रधानमंत्री राहत कोष को देने की व्यवस्था की जा सकती है।

Subscribe to get latest jobs update

No comments:

Post a Comment