फ्यूल मिले एविएशन टरबाइन फ्यूल (एटीएफ) से देहरादून से दिल्ली तक की देश की पहली सफल उड़ान भरने के साथ ही भारत हवाई परिवहन में वायो फ्यूल का इस्तेमाल करने वाले अनेरिका, आस्ट्रेलिया और कनाड़ा जैसे चुनिंदा देशों की पांत में शामिल हो गया है। भारतीय पैट्रोलियम संस्थान (आईआईपी) और वैज्ञानिक तथा औद्योगिक अनुसंधान परिषद में मिलकर नेट्रोफा के बीज से यह ईधन विकसित किया है, जिस पर पिछले की वर्षों से काम किया जा रहा था। ऐसे समय में जब अंतरराष्ट्रीय बाजार में विविध कारणों से कच्चे तेल के दामों में तेजी जारी है और इसकी वजह से विमानन क्षेत्र संकट से जूझ रहे हैं, यह सफलता वाकई उत्साह जगाने वाली है। दो सौ किलोमीटर की इस उड़ान में 25 फीसदी बायो फ्यूल और 75 फीसदी एटीएफ का ईधन के रूप में इस्तेमाल किया गया।
जाहिर है, कि यह प्रौद्योगिक उड़ान थी, लेकिन इससे देश के उभरते विमानन क्षेत्र के लिए नई राह खुल गई है, जिसके बारे में संभावनाएं जताई जा रही है कि 2025 तक वह घरेलू विमान क्षेत्र में दुनिया का तीसरा बड़ा बाजार बन जाएगा। इससे सराकारी और निजी, दोनो तरह की विमानन कंपनियों के लिए एटीएफ की मांग बढ़ेगी। विमानन कंपनियों के परिचालन खर्च का बड़ा हिस्सा एटीएफ पर ही खर्च होता है और चूंकि इसके दाम कम होते नहीं दिख रहे है, इसलिए इसका कोई सस्ता विकल्प तलाशना जरूरी हो गया है। हालांकि कुछ वर्ष पूर्व छत्तीसगढ़ में जेट्रोफा से तैयार जैव ईधन को सड़क परिवहन में ईधन के रूप में इस्तेमाल करने का प्रयोग बहुत सफल साबित नहीं हुआ। इसके बाबजूद व्यवहारिक रूप में जैविक ईधन का इस्तेमाल सुगम हो जाए, तो इसके सीधे-सीधे दो फायदे नजर आते हैं। पहला, इसके इस्तेमाल से लागत कम होगी, स्पाइस जैट फ्यूल में हर फ्लाइट के इस्लेमाल से अनुमान है कि कार्बन उत्सर्जन में चार हजार टन तक की कमी आ सकती है। प्रधानमंत्री मोदी ने हाल ही में जैव ईधन नीति जारी की है, जिसमें कच्चे तेल के आयात को दस फीसदी कम करने का लक्ष्य रखा गया है: बायो जेट फ्यूल कारगर साबित हुआ, तो इसे हासिल करना कोई मुश्किल नहीं।

No comments:
Post a Comment