http://shrinkearn.com/R9tw4
पिछले दिनों पाकिस्लान में हुए चुनावों में इमरान खान की पार्टी, सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। हालांकि इमरान खान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ बहुमत के आंकडे को नहीं छू पाई, फिर भी वह अपनी पार्टी की ओर से पाकिस्तान के अगले प्रधानमंत्री के रूप में शपथ लेगें।
खान के पाकिस्तान के 22 वें प्रधानमंत्री के रूप में शपथ लेने के साथ ही अाम चुनाव के बाद लोकतांत्रिक तरीके से सत्ता हस्तांतरण का काम पूरा हो गया, मगर यहीं से उनकी परीक्षा भी शुरू हो गई है कि पाकिस्तानी सेना उन्हें किस हद तक आगे बढ़ने की छूट देती है। सेना और पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई ही नहीं, बल्कि आतंकी हमलों की साजिश रचने वाले कट्टरपंथी भी वहां सत्ता का हिस्सा है। जब कभी इस तंत्र को किसी लोकतांत्रिक सरकार से चुनौती मिलने लगती है, तो उसे बेदखल कर दिया जाता है। इसका ताजा उदाहरण नवाज शरीफ है, जिन्हें भ्रष्टाचार के मामले में सजा मिलने के बाद चुनाव लड़ने से ही बंचित कर दिया गया।
22 वर्षों से राजनीति में सक्रिय इमरान खान और उनकी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) पार्टी को हाल के आम चुनाव में सफलता मिल सकी है, तो वजह यह भी है कि उन्हें सेना का समर्थन हासिल है। उन्हें अब घरेलू और बाहरी. दोनों स्तरों की चुनौतियों से जूझना होगा। जहां तक भारत से संबधों की बात है, तो इसमें तुरंत को तब्दीली आएगी, ऐसा दिखता नहीं: खासतौर से इसलिए भी, क्योंकि चुनाव जीतने के तुरंत बाद उन्होंने पहले ही में कश्मीर का मसला छेड़ा था, और यह वही लाइन है, जिस पर पाकिस्तान के हुक्मरान बढ़ते रहे हैं। उनके पास विकल्प कितने सीमित हैं, यह इससे पता चलता है कि उनके मंत्रिमंड़ल के अधिकांश सदस्य पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (पीपीपी) और मुशर्रफ की सरकारों में मंत्री रह चुके हैं। यही नहीं, उन्होंने शाह महमूद कुरैशी को विदेश मंत्री बनाया है, जोकि 2008 से 2011 के दौरान पीपीपी सरकार में तब यह जिम्मेदारी संभाल चुके हैं,जब 26 नवंबर,2008 को मुंबई में पाकिस्तानी आतंकियों ने हमला किया था।असल में यह साख से जुड़ा मामला है। यही वजह है कि पंजाब की अमरिंदर सरकार के मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू की पाकिस्तान सैन्य प्रमुख बाजवा से गर्मजोशी ने उनकी अपनी कांग्रेस पार्टी के लिए असहज स्थिति पैदा कर दी। दरअसल सीमा पार आतंकवाद को जब तक खत्म नहीं किया जाएगा, पाकिस्तान में चाहे किसी की भी सरकार हो, भारत से रिश्ते सहज नहीं हो सकते।

No comments:
Post a Comment