Saturday, August 25, 2018

प्राकृतिक आपदा या महज एक शुरूआत flood in kerala, natural distaster


प्राकृतिक आपदा या महज एक शुरूआत flood in kerala, natural distaster


आतंकवाद, कपोषण, प्रदूषण, परमाणु हथियारों की होड़ आदि ऐसी विश्वस्तरीय समस्याएं हैं, जिनसे निपटने के लिए सदैव विश्वस्तरीय प्रयास जारी रहते हैं। लेकिन जिस तरह से आज पूरे विश्व में भूकंप, बाढ़, सुनामी, भीषण गर्मी आदि प्राकृतिक आपदाओं का प्रकोप बढ़ता जा रहा है, उससे लगता है कि इस तरह की आपदाओं से निपटने के लिए भी विश्वस्तरीय चिंतन व प्रयास करने की नितांत आवश्यकता है।

लगभग प्रत्येक वर्ष में कहीं न कहीं इस तरह की प्राकृतिक आपदाएं विकराल रूप धारण कर आतीं है और जान माल के नुकसान के साथ ही उस देश की अर्थव्यवस्था व विकास पर भी बहुत बुरा प्रभाव ड़ालती है। अत: वर्तमान परिदृश्य में प्राकृतिक आपदाओं से निपटने के लिए संपूर्ण विश्व को एक पटल पर एकत्र होने की आवश्यकता है तथा विभिन्न विश्वस्तरीय स्वास्थय संगठनों की तरह ही विश्व आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ को भी स्थापना की जानी चाहिए। इस प्रकोष्ठ को अंतर्गत  विश्वस्तरीय शोधों के द्वारा वैज्ञानिक आधार पर प्राकृतिक आपदाओं के कारण, बचाव और पूर्वानुमान से सबधित जानकारी दी जा सके। साथ ही आपदा प्रभावित देशों को तत्काल सहायता प्रदान की जा सके। 

दरअसल, तेजी से हो रहे जलवायु परिवर्तन के चलते जिस तरह पूरे विश्व में प्राकृतिक आपदाएं विकराल रूप धारण कर रहीं है, यदि समय रहते विश्वस्तर पर संयुक्त रूप से कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया तो संपूर्ण विश्व को गंभीर परिणाम भुगतने पड़ सकते हैं। चूंकि प्राक़ृतिक आपदा एक देश की न होकर संपूर्ण विश्व की समस्या बनती जा रही है, इसलिए प्रत्येक देश को चाहिए कि इन आपदाओं का अकेले सामना करने की बजाय संयुक्त रूप से मिलकर उस कठिन घड़ी का सामना करें। इससे दो फायदे होंगे। एक तो उस देश को कठिन परिस्थिति में आर्थिक रूप से अकेले नहीं जूझना पड़ेगा, दूसरा मानवीय आधार पर परेशानी के वक्त एक दूसरे का सहयोग करने से देशों में आपसी निकटता भी बढ़ेगी।

No comments:

Post a Comment