Tuesday, August 21, 2018

एशियन गेम्स : भारत के बढ़ते कदम

भारत जैसे विकासशील देश में, जिसकी जनसंख्या 125 करोड़ से भी ज्यादा है, में एक से एक प्रतिभाशाली लोगों में जन्म लिया। उन्होंने समय समय पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करके भारत का सम्मान पूरी दुनिया में बढ़ाया हैा
इंड़ोनेशिया में चल रहे 18वें एशियाई खेलों में सुशील कुमार जैसे दिग्गज पहलवान के पहले दौर में ही बाहर हो जाने से भारत को जहां मायूसी मिली, वहीं बजरंग पुनिया, विनेश फोगाट और सौरभ चौधऱी ने सोने के तमगे जीतकर भारतीय दल के साथी खिलाड़ियों को भी बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित  किया है। मेरठ के सौरभ चौधरी तो सोलह वर्ष के ही हैं और वह एशियाड़ में निशानेबाजी में स्वर्ण पदक जीतने वाले सबसे कम उम्र के भारतीय बन गए हैं। एक किसान के बेटे सौरभ चौधरी ने अपने पहले ही बड़े मुकाबले में यह कमाल किया है, जिसमें उन्होंने 2010 के विश्व चैंपियन तोमुयोकी मात्सुदा को पराजित किया।
                 
हरियाणा की तेईस वर्ष की विनेश फोगाट दो एशियाई खेलों में पदक जीत चुकी है. राष्ट्रमंड़ल खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला पहलवान है और सोमवार को जापानी पहलवान को पटखनी दे कर वह एशियाड़ में भी कुश्ती में स्वर्ण पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला बन गई है।  इन युवा खिलाड़ियों. खासतौर से सौरभ का प्रदर्शन यह दिखाता है कि यदि अवसर मिले, तो छोटी उम्र में भी हमारे खिलाड़ी न केवल विश्न स्तरीय प्रदर्शन कर सकते हैं, बल्कि देश के लिए पदक भी जीत सकते हैं। विनेश को ही देखें, तो उन्होंने घर पर ही पहलवानी कर ककहरा सीखा।

 वास्तव में अब वक्त आ गया है. जब ऐसी खेल प्रतिभा को तराशने के भरपूर अवसर मिल सकें। मौजूदा एशियाई खेलों को अभी तीन दिन ही हुए हैं और ऐसे मुकाबले बाकी हैं. जिनमें भारत की उम्मीदें शेष  हैं। कबड्डी में 28 वर्षों में पहली बार पराजित होने के बावजूद भारतीय टीम का पदक का दावा खत्म नहीं हुआ है। यही बात हॉकी के बारे में भी कही जा सकती है। निशानेबाजी और कुश्ती में भी संभावनाएं बची हुई हैं, तो ट्रेक एेंड फील्ड की स्पर्धाएं शुरू भी नहीं हुईं हैं। आईएएफ वर्ल्ड अंडर 20 चैंपियनशिप की महिलाओं की 400 मीटर स्पर्धा में स्वर्ण जीतकर इतिहास रचने वाली हिमा दास जैसी एथलीट खुश होने का अवसर दे सकती है। जाहिर है, दो सिंतंबर को जब एशियाड का समापन होगा, भारत के हिस्से में कुछ और पदक जुड़ चुके होंगे। मगर अब भी असल सवाल यह है कि क्या भारतीय दल 2010 के एशियाड़ के 65 पदक जीतने के अपने रिकॉर्ड को तोड़ पाएगा। 

No comments:

Post a Comment