Monday, August 20, 2018

भारतीय किसान और सरकारी योजना

भारत जैसे लोकतांत्रिक देश में कई सरकारें आई और गईं, लेकिन किसानों की हालत आज भी लगभग वैसी ही ही। भारत का किसान, भारत की आर्थिक स्थिति में बहुत योगदान देता है। यूं तो भारत एक कृषि प्रधान देश है, फिर भी भारत की आर्थिक स्थिति में कृषि का योगदान कम होता जा रहा है। इसकि सबसे बडी वजह है, भारत की सरकारों का किसानों के प्रति अड़ियल रवैया। 

प्रधानमंत्री मोदी 2022 तक किसानों की आय दोगुना करने की प्रतिबद्धता कई बार जता चुके हैं, और हाल में एमएसपी में की गई बढ़ौत्तरी जैसे कदम को सरकार उसी दिशा में बताती है, दूसरी ओर हकीकत यह भी है कि फसल बीमा का पूरा लाभ किसानों को नहीं मिल पा रहा है। वेदर रिस्क मैनेजमेंट सर्विस प्रा. लिमिटेड नामक एक एजेंसी ने उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ सहित आठ राज्यों में सर्वे कर निष्कर्ष निकाला है कि सिर्फ 28.7 फीसदी किसान ही प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना (पीएसएफबीवाई) के बारे में जानते हैं। जबकि इस योजना को किसानों को मजबूत आर्थिक आधार देने की दिशा में एक अहम कदम माना जाता है। 
  वास्तव में इस सर्वे ने कृषि क्षेत्र में व्याप्त विसंगतियों को सामने ला दिया है। भारत में आज भी किसान अच्छी फसल के लिए आसमान की ओर ताकता है। सूखा पडे या ओलावृष्टि, इसकी सर्वाधिक कीमत किसानों को चुकानी पड़ती है। इसी स्थिति को देखते हुए 1972 में पहली बार कृषि बीमा योजना शुरू की गई थी. कालांतर में इसका विस्तार कर दो योजनांए बनाई गई. जिन्हें राष्ट्रीय कृषि बीमा योजना और संशोधित राष्ट्रीय कृषि बीमा योजना नाम दिया गया। मोदी सरकार नें जनवरी,2016 में इन दोनों य़ोजनाओं की जगह पीएमएफबीवाई की शुरूआत की और इसके तहत 2019 तक 19 क्षेत्र को बीमा के दायरे में लाने का महत्वाकांक्षी लक्ष्य रखा। दूसरी ओर मानसून सत्र में कृषि मंत्री नें लोकसभा को बताया कि कृषि में बीमा क्षेत्र 2016-17 के 29 फीसदी से घटकर 2017-18 में 25 फीसदी हो गया। जबकि इस योजना के तहत किसानों को खरीफ मौसम में प्रीमियम का सिर्फ दो फीसदी और रबी के मौसम में डेढ़ फीसदी ही देना है और बाकी का खर्च केन्द्र और राज्य सरकारें उठाएंगी। ऐसे में यह योजना कारगर होतीं नहीं दिख रही है, तो इसके कारणों की पड़ताल जरूरी है। रिकॉर्ड बताते हैं कि बीमा कंपनियां भुगतान करने में आना-कानी करती हैं. जबकि दो महीनें में भुगतान कर दिया जाना चाहिए। बीमा कंपनियोंं को जबावदेह बनाने के साथ ही केंन्द्र और राज्य सरकारों के बीच तालमेल के अभाव को दूर करने की जरूरत है, तभी यह योजना किसानों को सुरक्षा कवच प्रदान कर सकेगी।

visit the video
http://shrinkearn.com/ggLsa

No comments:

Post a Comment