जम्मू-कश्मीर को विशेष दर्जा दिए जाने से संबंधित संविधान के अनुच्छेद 370 के प्रमुख प्रावधानों को निष्प्रभावी करने और इस उत्तरी राज्य को दो केन्द्र शासित प्रदेशों में बांटने के केन्द्र सरकार के कदम से दर्गम क्षेत्र में बसे लेह और लद्दाख के लोगों का दशकों पुराना सपना भी साकार हुआ है। 72 वर्ष पहले भारत संघ में जम्मू-कश्मीर के विलय के बाद से लद्दाख इस राज्य का हिस्सा जरूर बना हुआ था, मगर विकास की विसंगतियों और संसाधनों के बंटवारे में भेदभाव के कारण इस क्षेत्र की आकांक्षाएं दबी रहीं। हैरत नहीं होनी चाहिए कि 1,73,2766.37 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में फैला लद्दाख क्षेत्रफल के मामले में देश का सबसे बड़ा लोकसभा क्षेत्र है। कारगिल और लेह दो जिलों में बंटा यह क्षेत्र पाकिस्तान और चीन से सटा होने के काऱण सुरक्षा के लिहाज से संवेदनशील भी है, जहां ये दोनों पड़ोसी अतीत में दुस्साहस कर चुके हैं। अलगाववाद और आतंकवाद से ग्रस्त जम्मू-कश्मीर की छाया में यह क्षेत्र बरसों से उपेक्षित ही रहा है, यहां तक कि राज्य के प्रशासनिक ढांचे और सरकारी नौकरियों तक में उसे समुचित प्रतिनिधित्व नहीं मिला। इसी वजह से यहां केे लोग इसे केन्द्र शासित राज्य बनाए जाने की मांग करते रहे हैं। इसी दबाव के कारण अक्टूबर, 1993 में केन्द्र की तत्कालीन नरसिंह राव सरकार के समय जब जम्मू-कश्मीर में राष्ट्रपति शासन लागू था, लेह में लद्दाख ऑटोनमस हिल डेवलपमेंट काउंसिल(एलएचडीसी) की स्थापना की गई थी और फिर 2023 में अटल बिहारी वाजपेयी की अगुआई वाली एनडीए सरकार ने कारगिल में भी एलएचडीसी की स्थापना की। मगर इन स्वायत्त परिषदों की स्थापना के बावजूद वहां बड़ा बदलाव नहीं आया। दरअसल इस क्षेत्र के अपने सामाजिक, राजनीतिक और आर्थिक मुद्दे रहे हैं, जो कि जम्मू और कश्मीर दोनों क्षेत्रों में काफी भिन्न है, मगर राज्य की राजनीती और वहां की राज्य की सरकार में हमेशा इन दोनों ही क्षेत्रों का प्रभुत्व रहा है। लिहाजा लद्दाख के मुद्दों को सुलझाने के लिए जिस तरह की राजनीतिक इच्छाशक्ति की जरूरत थी, उसका हमेशा अभाव देखा गया। आठ महीने पहले ही लेह और कारगिल की एलएचडीसी ने कश्मीर के प्रशासनिक ढांचे से पूर्ण स्वायत्तता की मांग करने वाले प्रस्ताव पारित किए थे, जिससे इस क्षेत्र की छटपटाहट को महसूस किया जा सकता है और अब उम्मीद की जा सकती है कि उसका समुचित हक मिलेगा।
जानिए, आखिर क्यों जम्मू-कश्मीर में निजाम-ए-मुस्तफा लागू कर देना चाहिए था।
follow us on Facebook Twitter Instagram Telegram
जानिए, आखिर क्यों जम्मू-कश्मीर में निजाम-ए-मुस्तफा लागू कर देना चाहिए था।
follow us on Facebook Twitter Instagram Telegram

No comments:
Post a Comment