उद्योगति
विजय माल्या ने लंदन जाने से पहले वित्त मंत्री अरूण जेटली से हुई अपनी कथित
मुलाकात का हवाला देकर सियासी तूफान भले ला दिया है, लेकिन यह कानूनी शिकंजें से
बच निकलने के उनके हथकंडे के अलावा कुछ और नहीं है। नौ हजार करोड़ रूपये के कर्ज
की वसूली के मामले में वांछित माल्या ने चूकिं ठीक उसी दिन दो मार्च, 2016 को देश
छोड़ा, जिस दिन उन्हें कर्ज देने वाले 17 बैंकों के समूह ने डेट रिकवरी ट्रिब्यूनल
(टीआरटी) का दरवाजा खटखटाया था, उससे लगता है कि उन्हें एहसास हो गया था कि उन पर
शिकंजा कस गया है। भारतीय एजेंसियों के दबाव में ही उन्हें लंदन में गिरफ्तार किया
गया था और अब वेस्टमिंस्टर मजिस्ट्रेट कोर्ट में उनके प्रत्य़र्पण से संबधित मामला
चल रहा है, क्योंकि वह लगातार झांसा देने की कोशिश कर रहे हैं। इस मामले में चूंकि
इसी वर्ष दिसंबर में अंतिम फैसला आना है, ऐसा लगता है कि वह फैसले से बचने के लिए
कोई नई चाल चलना चाहते हैं। माल्या ने देश के डेढ़ हजार बैंकों को चूना तो लगाया
ही, किंगफिशर एयरलाइंस के हजारों कर्मचारियों को सड़क पर ला दिया।
हकीकत यह है कि
इस शराब व्यवसाय के राजनीतिक रसूख हासिल करने और राज्यसभा का सदस्य बनने तक के सफर
में कांग्रेस, भाजपा, जनता दल (एस) सहित अनेक राजनीतिक दलों का योगदान रहा है। यही
वजह है कि उनके खिलाफ जारी गिरफ्तारी के नोटिस की भाषा तक बदल जाती है। इसमें किसी
को शक नहीं होना चाहिए कि माल्या एक अपराधी है, जिन्होंने संसद से लेकर
न्यायपालिका तक का मखौल उड़ाया है। दरअसल इन तमाम राजनीतिक दलों को अपने गिरेबां
में झांककर देखना चाहिए कि विलासपूर्ण जीवन जीने और किसी तरह के सामाजिक सरोकार को
नहीं मानने वाले माल्या को बैंकों ने इतना कर्ज दे कैसे दिये था। वास्तव में
राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप के बजाय इस पर गौर किया जाना चाहिए कि आखिर किस तरह से
विजय माल्या, ललित मोदी, नीरव मोदी और मेहुल चौकसी जैसे लोगों का प्रत्यर्पण हो
सके, ताकि उनके खिलाफ भारतीय अदालतों में मुकदमा चल सकें। जाहिर है, जब उनके खिलाफ
मुकदमे चलेंगे, तो वे सारी बातें सामने आ ही जाएंगी, जिनसे पता चलेगा कि इन्हें
कितना संरक्षण प्राप्त है।

No comments:
Post a Comment