Friday, April 12, 2019

चंदे में पारदर्शिता


चुनावी बांड़ से संबधित अपने अंतरिम आदेश में सर्वोच्च न्यायालय ने सभी राजनीतिक दलों को बांड के जरिये मिलने वाले चंदे के बारे में चुनाव आयोग को बताने का जो निर्देश दिया है, उससे राजनीतिक दलों की फंडिग में पारदर्शिता सुनिश्चित होगी। राजनीतिक पार्टियों को मिलने वाले चंदे का बड़ा हिस्से अज्ञात स्त्रोंतो से आता है, इसलिए वे अपने वित्तीय ढांचे में पारदर्शिता लाने से कतराती है। इसी पृष्ठभूमि में एनडीए सरकार ने चुनावी बांड की शुरूआत करते हुए इससे काले धन को खत्म करने का दावा किया था, जबकि इसके दो संदिग्ध थे। एक यह था कि स्टेट बैंक निश्चित तिथियों को एक हजार, दस हजार, एक लाख, दस लाख और एक करोंड़ तक के चुनावी बांड बेचेगा और इन्हें खरीदने वालों तथा जिन दलों के लिए वे खरीदे जाएंगे, उनके नाम गोपनीय रखे जायेंगे। 
दूसरा प्रावधान यह था कि सरकारी और विदेशी कंपनियां किसी दल के नाम पर ये बांड़ खरीद सकती हैं, जो जनप्रतिनिधित्व अधिनियम करे खंड 29 बी का उल्लंघन था। इसमें बांड खरीदने वालों की पहचान तो सुनिश्चित होती है, पर बैंक को इसका पता नहीं चलता कि चंदा किस पार्टी को दिया जा रहा है। चुनावी बांड के जरिये बदलाव महज यह किया गया है कि नकदी के बदले पार्टयों को बैंकों के जरिये चंदा देने का प्रावधान किया गया, पर इससे न केवल काले धन पर चोट पहुंचती, न पारदर्शिता सुनिश्चित होती। चुनाव आयोग ने चुनावी बांड़ पर चिंता जताते हुए सुप्रीम कोर्ट में कहा था कि यह चुनाव सुधार को पीछे ले जाने वाला कदम होगा। एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स ने सर्वोच्च न्यायालय में जनहित याचिका दायर कर मांग की थी कि या तो बांड पर रोक लगाई जाए या इसमें पारदर्शिता लाई जाए। उसी पर सुनवाई करते हुए शीर्ष अदालत ने यह व्यवस्था दी है। अदालत में सरकार का पक्ष रखते हुए एटॉर्नी जनरल ने जो तर्क दिए, वो बताते हैं कि राजनीतिक पार्टियां चंदे में पारदर्शिता लाने की पक्षधर नहीं है। पहले तो सरकार की तरफ से कहा गया है कि शीर्ष अदालत चुनाव तक इस पर फैसला न दे। फिर एटॉर्नी जनरल ने यहां तक कहा  कि मतदाता को इससे कोई मतलब नहीं होना चाहिए कि पार्टियों के पास पैसा आता कहां से है। लेकिन अब बांड से मिलने वाली रकम का पूरा ब्योरा चुनाव आयोग को देना होगा।

No comments:

Post a Comment